जंगल सफारी से आगे बढ़ेगा एमपी टूरिज्म: बांधवगढ़ से कान्हा तक बदलेगी तस्वीर, 520 करोड़ से बनेंगे लग्जरी रिजॉर्ट
Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 07, 2026, 14:45 IST
मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख वाइल्डलाइफ क्षेत्रों में लीला पैलेसेस, होटल एंड रिसॉर्ट्स निवेस करेगी।
एमपी का जंगल अब सिर्फ सफारी तक सीमित नहीं रहेगा। यहां लक्जरी टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की तैयारी है। बता दें बांधवगढ़, कान्हा और सतपुड़ा में बड़े निवेश की योजना है। लीला इन तीनों इलाकों में 520 करोड़ का इंवेस्टमेंट करेगी। इस निवेश से तीन नए लक्जरी रिजॉर्ट तैयार किए जाएंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- लीला होटल्स एमपी के तीन टाइगर रिजर्व में निवेश करेगी।
- बांधवगढ़, कान्हा और सतपुड़ा में कुल 520 करोड़ रुपए के निवेश।
- बांधवगढ़ में निर्माण जनवरी 2026 से शुरू हो गया।
- दिसंबर 2027 तक बांधवगढ़ रिजॉर्ट शुरू करने का लक्ष्य है।
- कान्हा और सतपुड़ा में जमीन अधिग्रहण अभी जारी है।
लक्जरी टूरिज्म एमपी में लीला की एंट्री
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कब शुरू होगा काम
एमपी पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, दिसंबर 2027 तक रिसॉर्ट शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी दो साल के भीतर बांधवगढ़ में नया रिजॉर्ट खुल सकता है।
कान्हा नेशनल पार्क और सतपुड़ा रिसॉर्ट कब बनेगा
एमपी पर्यटन बोर्ड के प्रस्ताव के मुताबिक, यहां निर्माण कार्य दिसंबर 2027 में शुरू हो सकता है। मार्च 2029 तक दोनों प्रोजेक्ट पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।
वाइल्डलाइफ टूरिज्म में बड़े निवेश की तैयारी
विदेशी पर्यटक पर फोकस
जंगल से बाहर भी घूम सकेंगे पर्यटक
कनेक्टिविटी और नई सुविधाओं पर भी जोर
मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में भी निवेश पर जोर है। राज्य ने 2025 में 21.05 करोड़ पर्यटक दर्ज किए हैं। ट्रैवल मार्ट में एक हजार 100 करोड़ से ज्यादा निवेश प्रस्तावों की बात है। यह आंकड़ा लीला के 520 करोड़ निवेश से अलग है।
विकास के साथ संरक्षण भी जरूरी
अगर तीनों प्रोजेक्ट तय योजना के अनुसार आगे बढ़ते हैं, तो एमपी के जंगलों में लक्जरी स्टे का विकल्प बढ़ेगा। पर्यटकों को सफारी के साथ बेहतर ठहराव मिल सकता है। यही इस पूरे निवेश की सबसे खास बात होगी।
FAQs
- लीला होटल्स ने मध्य प्रदेश के कौन से टाइगर रिजर्व में निवेश करने की योजना बनाई है?
लीला होटल्स ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़, कान्हा और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कुल 520 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। - बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लीला होटल का निर्माण कब शुरू होगा?
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लीला होटल का निर्माण जनवरी 2026 से शुरू होगा और दिसंबर 2027 तक रिसॉर्ट का उद्घाटन किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। - कान्हा और सतपुड़ा में रिसॉर्ट के लिए कितनी राशि का निवेश किया जाएगा और उनकी स्थिति क्या है?
कान्हा और सतपुड़ा में 160 करोड़ रुपए और 170 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, लेकिन अभी दोनों स्थानों पर जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। इन परियोजनाओं का निर्माण दिसंबर 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।
सरगुजा में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: लिफ्ट देने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए दरिंदे
By Umeshwari Baghel
एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, कमिश्नर भी बदलेंगे; अटक सकती है IPS लिस्ट
By Sourabh Bhatnagar
निजी कॉलेजों के 31 कोर्स की फीस अब AFRC तय करेगा, मंजूरी बिना काउंसलिंग-एडमिशन पर सरकार ने लगाई रोक
By VINAY VERMA
डिप्टी CM बैरवा बोले- हारते ही कांग्रेस को याद आती वोट चोरी और EVM, नतीजों के बाद शुरू होते बहाने
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP High Court Vacancy: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 418 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
By Manya Jain
इंदौर में कारोबारी राजीव धाम को 4.16 करोड़ की धोखाधड़ी में नहीं मिली अग्रिम जमानत
By Sanjay Gupta
पंचायत चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में पिघल रही बर्फ? जयपुर की बैठक में दिखी कांग्रेस की नई केमिस्ट्री
By Saurabh Mishra