करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास

Arun Tiwari | Oct 06, 2026, 12:47 IST
Share
मंत्रियों के लिए आवास निर्माण<br><br>
मंत्रियों के लिए आवास निर्माण

Raipur. छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को नवा रायपुर में करोड़ों के आलीशान बंगले मिले हुए हैं। मंत्री नए बंगलों में शिफ्ट भी कर गए हैं। कुछ मंत्री ऐसे हैं जिनके पास अभी भी दो सरकारी आवास हैं। इन मंत्रियों की मै बंगले में शिफ्टिंग के बाद भी इनसे पुरानों का मोह नहीं छूट रहा है। स्पीकर समेत चार मंत्री ऐसे हैं जिनके पास रायपुर में बने पुराने बंगले भी हैं।

पुराने और नए बंगलों पर साल में करीब 6 करोड़ रुपए का सालाना मेंटनेंस का खर्च है। मंत्रियों के पास होने के कारण इनका मेंटनेंस भी बराबर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के मुताबिक एक मंत्री के पास एक बंगला रखने का अधिकार है फिर भी कुछ मंत्री दो बंगले रखे हुए है। दूसरी ओर 10 मंत्रियों ने नए आवास मिलने के बाद पुराने बंगले छोड़ दिए हैं।

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को मिलेगा नया आकार | Map of MLAs' luxurious 4 BHK flats ready, Bhupesh Baghel's plan to get a new shape
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
05 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>नवा रायपुर में विधायकों के लिए प्रस्तावित आवासीय परियोजना का डिजाइन एक बार फिर बदला गया है। पहले जहां 78 विधायकों के लिए 3 बीएचके फ्लैट बनाने की योजना थी, वहीं अब संशोधित प्लान में 90 विधायकों के लिए 4 बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। परियोजना में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कैफेटेरिया, मल्टीपरपज हॉल और कर्मचारियों के लिए सर्वेंट क्वार्टर जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब नए आवास उपलब्ध हैं तो पुराने सरकारी बंगलों को बरकरार रखने की जरूरत क्या है। खासकर तब, जब दोनों जगहों के सरकारी आवासों के रखरखाव पर करोड़ों रुपये का खर्च हो रहा है। पुराने बंगलों के रखरखाव पर पहले करीब 3 करोड़ रुपये सालाना खर्च होते थे, जबकि दोनों जगहों की व्यवस्था के लिए उद्यानिकी विभाग ने करीब 6 करोड़ रुपये की मांग की थी।

इन माननीयों के पास दो बंगले :

  • डॉ रमन सिंह - विधानसभा अध्यक्ष
  • श्याम बिहारी जायसवाल - स्वास्थ्य मंत्री
  • ओपी चौधरी - वित्त मंत्री
  • टंकराम वर्मा - राजस्व मंत्री

इन्होंने छोड़ दिया पुराना बंगला :

  • अरुण साव - डिप्टी सीएम
  • विजय शर्मा - डिप्टी सीएम, इनके पुराने बंगले में कमिश्नरेट बना है।
  • रामविचार नेताम - कृषि मंत्री
  • केदार कश्यप - वन मंत्री
  • दयालदास बघेल - खाद्य मंत्री
  • लखनलाल देवांगन - उद्योग मंत्री
  • लक्ष्मी राजवाड़े - महिला एवं बाल विकास मंत्री
  • राजेश अग्रवाल - पर्यटन मंत्री
  • गुरु खुशवंत साहेब - रोजगार मंत्री
  • गजेंद्र यादव - स्कूल शिक्षा मंत्री

164 आवासों की परियोजना पर 591 करोड़ :

नवा रायपुर के सेक्टर-24 में मुख्यमंत्री निवास, राजभवन, विधानसभा अध्यक्ष के आवास, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवास समेत बड़े पैमाने पर सरकारी आवास तैयार किए गए हैं। उपलब्ध परियोजना विवरण के अनुसार करीब 164 आवासों वाली इस परियोजना की लागत लगभग 591.75 करोड़ रुपये बताई गई है।

इसमें केवल मंत्रियों के बंगले शामिल नहीं हैं, बल्कि मुख्यमंत्री निवास, राजभवन, स्पीकर हाउस, अधिकारियों के आवास और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल हैं। केवल नए मुख्यमंत्री निवास की लागत करीब 65 करोड़ रुपये है। नए मंत्री आवासों में कई बंगले करीब दो एकड़ क्षेत्र में बनाए गए हैं और इनमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

वरिष्ठ पत्रकार हरीश दिवेकर के कॉलम बोल हरि बोल
बोल हरि बोल: कलेक्टर बन गए तहसीलदार, 1200 करोड़ के टेंडर पर खींचतान और वो नाराज फूफा जी...!
27 Sept 2026 ,
By Harish Divekar
मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी और सियासत में इन दिनों कई चर्चाएं तेज हैं। जमीन नामांतरण, भोपाल मास्टर प्लान और 1200 करोड़ के टेंडर को लेकर अंदरखाने हलचल है। जानिए वरिष्ठ पत्रकार हरीश दिवेकर के साथ बोल हरि बोल के जरिए प्रशासनिक गलियारों की रोचक बातें।

नए बंगलों पर भी लाखों का अतिरिक्त खर्च :

दिलचस्प बात यह है कि नए आवास तैयार होने के बाद भी इनमें लगातार अतिरिक्त निर्माण और बदलाव का काम चल रहा है। 2026 में नवा रायपुर के मंत्री आवास M-02 से M-08 में मोडीफिकेशन के लिए करीब 93.20 लाख रुपये का टेंडर सामने आया। वहीं M-09, M-10, M-11, M-12, M-14 और M-16 में अतिरिक्त निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपये का टेंडर निकला। इससे पहले भी मंत्री आवासों के लिए करीब 94.50 लाख रुपये का अलग काम सामने आया था।

दोनों जगह मेंटनेंस का खर्च करीब 6 करोड़ :

नए और पुराने दोनों स्थानों पर सरकारी बंगलों की देखरेख भी सरकार के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन रही है। पहले रायपुर के पुराने सरकारी बंगलों के रखरखाव पर करीब 3 करोड़ रुपये सालाना खर्च होते थे। नए नवा रायपुर के आवास जुड़ने के बाद दोनों जगहों के बंगलों की देखभाल के लिए उद्यानिकी विभाग ने करीब 6 करोड़ रुपये की मांग की थी।

बंगलों की देखभाल के लिए काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों की संख्या भी करीब 200 से बढ़ाकर 350 किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें बागवानी, सफाई और परिसर के रखरखाव से जुड़े काम शामिल हैं। इस तरह एक तरफ सरकार ने मंत्रियों के लिए नवा रायपुर में करोड़ों रुपये की लागत से नए और आधुनिक आवास तैयार किए हैं, वहीं दूसरी तरफ पुराने रायपुर के कुछ सरकारी बंगले अब भी मंत्रियों के पास बने हुए हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब नए आवास उपलब्ध करा दिए गए हैं तो पुराने बंगलों को खाली कराकर उनका उपयोग दूसरे सरकारी कामों के लिए क्यों नहीं किया जा रहा। पुराने और नए दोनों परिसरों के रखरखाव पर होने वाला खर्च अंततः सरकारी खजाने पर ही पड़ता है।

पुराने बंगले का मोह क्यों :

मंत्रियों के करीबी लोग कहते हैं कि पुराने बंगलों से मोह सिर्फ इतना है कि यहां पर आम जनता और कार्यकर्ताओं से मिलना मंत्री के लिए सुलभ होता है। नवा रायपुर के बंगलों की दूरी करीब 30 किलोमीटर होने से वहां न तो आम कार्यकर्ता पहुंच पाता है और न ही आम जनता। यही कारण है कि मंत्री रायपुर में भी अपना कार्यालय बनाए हुए हैं। इन कार्यालयों में मंत्रियों के रहने से जनता के काम आसानी से पूरे हो जाते हैं। हालांकि सभी मंत्री नवा रायपुर में शिफ्ट हो गए लेकिन पुराने सरकारी आवासों पर उनके नाम की नेम प्लेट लटकी हुई है।
Tags:
  • मंत्रियों का आवास
  • छत्तीसगढ़
  • नवा रायपुर
  • मेंटनेंस का खर्च
  • सरकारी आवास
2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक आवास निर्माण पर शुल्क नहीं?

By Jageshwar prasad

2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक आवास निर्माण पर शुल्क नहीं?
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप

By Kaushiki

एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप
ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो

By Aman Vaishnav

ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो
इंदौर में शोर मापने वाला यंत्र पुलिस ने 1.5 लाख में खरीदा, हाईकोर्ट में वकील ने बता दिया 3000 में मिल रहा

By Sanjay Gupta

इंदौर में शोर मापने वाला यंत्र पुलिस ने 1.5 लाख में खरीदा, हाईकोर्ट में वकील ने बता दिया 3000 में मिल रहा
क्या पावर नैप याददाश्त और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करती है या केवल एक झूठा आराम है?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या पावर नैप याददाश्त और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करती है या केवल एक झूठा आराम है?
ड्यूटी से नदारद 600 डॉक्टरों पर गिर सकती है गाज, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी बेअसर

By Ashish Bhardwaj

ड्यूटी से नदारद 600 डॉक्टरों पर गिर सकती है गाज, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी बेअसर
राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल