अस्पताल में रोती बच्ची को पिता ने दूध पिलाया, फिर दबाया गला, मौत

Jageshwar prasad | Jul 30, 2026, 17:27 IST
बेटे की चाह में पिता ने तीसरी बेटी को मार डाला, गला दबाकर की हत्या
जयपुर में एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी तीसरी नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के पहले से दो बेटियां थीं और वह बेटा चाहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बेटे की चाह में तीसरी बेटी को पिता ने गला दबाकर मारा।
  • अस्पताल में नवजात को पहले दूध पिलाया, फिर दबाया गला।
  • मां और बच्ची अलग-अलग वार्ड में, आरोपी ने रात में की वारदात।
  • आरोपी पिता गिरफ्तार, तीनों बेटियों के बाद चाहता था बेटा।
  • 2021 में हुई शादी, दो बेटियां पहले से, तीसरी पर भड़का पिता।

राजधानी जयपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी। मामला जयपुर के चंदवाजी थाना इलाके के एक अस्पताल का है।



आरोपी रवि कुमार यादव की पत्नी को 28 जुलाई को तीसरी बेटी हुई। जन्म के बाद 29 जुलाई की रात आरोपी ने बच्ची को प्रसूति वार्ड से बाहर ले जाकर गला घोंट दिया।



पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पहले से दो बेटियां थीं और वह बेटा चाहता था।



क्या है पूरा मामला?

चंदवाजी थाना अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को आरोपी रवि कुमार ने अपनी पत्नी कोमल को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 28 जुलाई को दोपहर के समय बेटी पैदा हुई। आरोपी के पहले से दो बेटियां थीं और तीसरी बेटी पैदा होने से वह नाखुश था।



29 जुलाई को शाम के समय आरोपी ने बच्ची को प्रसूति वार्ड से बाहर लाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। सिजेरियन ऑपरेशनसे बच्ची को जन्म देने के बाद मां और बच्ची अलग-अलग वार्ड में थीं।



पहले दूध पिलाया, फिर गला दबाया

थानाधिकारी ने बताया कि रात को आरोपी पिता बच्ची के पास जाकर वार्ड में सो गया। बच्ची रो रही थी तो पिता ने पास वाले लोगों से दूध लेकर बच्ची को पिलाया। सुबह करीब 4 बजे के बाद बच्ची के रोने की आवाज बंद हो गई।



सुबह 7 बजे तक बच्ची की कोई आवाज नहीं आई तो पास में मौजूद अन्य लोगों ने डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने चेक किया तो बच्ची बिल्कुल बेसुध थी। डॉक्टर ने आईसीयू में ले जाकर बच्ची को सीपीआर दिया, लेकिन बच्ची नीली पड़ चुकी थी और गले पर दबाने के निशान थे।



बच्ची को ले जाते दादा

आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर ग्रामीण एसपी के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पिता रवि कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।



आरोपी रवि कुमार यादव नीमराना स्थित एक कंपनी में गार्ड का काम करता था। उसकी शादी 2021 में बिहार निवासी कोमल के साथ हुई थी। 2022 में पहली बच्ची और 2024 में दूसरी बेटी का जन्म हुआ। पिता को बेटे की चाहत थी, लेकिन तीसरी बेटी पैदा होने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।



ये भी पढ़ें:-

नीरज शर्मा हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वकील से मिलने आया था बलराम



मामा का आरोप- आयुषी ने पहले पिता को मारा, फिर चुराई ज्वेलरी से दी मां की सुपारी



आयुषी केस में नया मोड़, पिता की मौत भी शक के घेरे में, कोर्ट ने खारिज की जमानत



PWD कर्मचारी ने की मां की हत्या, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी



Tags:
  • जयपुर
  • पिता ने गला दबाकर मारा
  • बेटे की चाहत
  • नवजात बेटी की हत्या
  • सिजेरियन ऑपरेशन