विजय शर्मा और नीरज शर्मा की शादी की फाइल फोटो। विजय शर्मा हाईकोर्ट में कोर्ट मास्टर थे।
मामा का आरोप- आयुषी ने पहले पिता को मारा, फिर चुराई ज्वेलरी से दी मां की सुपारी
Jageshwar prasad | Published:
चचेरे भाई के प्यार में भांजी ने करवाई मां की हत्या, पहले पिता को भी मारा
राजस्थान में जयपुर के नीरज शर्मा हत्याकांड में मामा राकेश शर्मा का दावा, चचेरे भाई बलराम ने आयुषी को प्रेमजाल में फंसाकर मां-पिता दोनों की हत्या करवाई।
समझें क्या है पूरा मामला
- मामा का दावा, चचेरे भाई के प्यार में फंसी थी भांजी आयुषी।
- घर से चुराई ज्वेलरी से दी गई थी मां की हत्या की सुपारी।
- 7 लाख बदमाशों को दिए, मां को स्कॉर्पियो से कुचलवाया।
- पहले पिता को मारा और मां को जूस में जहर देने की कोशिश की।
- निचली कोर्ट ने भी आयुषी की जमानत याचिका खारिज दी है।
आरोप है कि इसी साजिश के तहत पहले पिता और फिर मां की हत्या करवाई गई। शहर की निचली अदालत ने भी फिलहाल आयुषी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
पहले जानिए मूल मामला
पुलिस जांच में सामने आया कि बेटी ने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर योजना बनाई थी। आरोप है कि 7 लाख रुपए की सुपारी देकर मां को स्कॉर्पियो से कुचलवाया गया। पुलिस अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
हादसे की आड़ में हत्या का खुलासा
टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, यानी सीडीआर (CDR – Call Detail Record) की गहन जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि बेटी को मां की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद थी। इसी महत्वाकांक्षा में हत्या की सुपारी दी गई।
मामा के चार बड़े आरोप
राकेश शर्मा का दावा है कि उसी चोरी की ज्वेलरी और कैश का इस्तेमाल बाद में हत्या की सुपारी देने में हुआ। उनका कहना है कि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो बहन की जान बच सकती थी। यह आरोप अभी जांच का विषय है।
पिता की मौत पर भी शक
राकेश शर्मा के अनुसार करीब तीन महीने तक परिवार को विजय से मिलने नहीं दिया गया। पूछने पर बताया जाता था कि वे आईसीयू में भर्ती हैं। कुछ समय बाद उन्हें घर लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामा का आरोप है कि यह संदिग्ध मौत थी।
संपत्ति के लिए रची साजिश
राकेश शर्मा का दावा है कि आयुषी को मोहरा बनाकर प्रेमजाल में फंसाया गया। साल 2025 के आखिर तक आयुषी पूरी तरह बलराम के वश में आ चुकी थी। इसके बाद वह घर पर अक्सर झगड़ा करने लगी थी।
जहर देने का भी आरोप
राकेश शर्मा के अनुसार बलराम को उम्मीद थी कि पिता की मौत के बाद आयुषी को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। लेकिन मां नीरज ने खुद नौकरी जॉइन कर ली थी। इसी वजह से आगे मां की हत्या की योजना बनी।
जमानत याचिका खारिज
आयुषी की ओर से कोर्ट में राहत की मांग की गई थी। लेकिन अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आवेदन खारिज कर दिया। पुलिस जांच अब भी जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़े:-
बहन को गलत बोलने से नाराज थे बच्चे, पार्टी के बहाने बुलाकर की दोस्त की हत्या
पुणे मर्डर का जोधपुर कनेक्शन, प्यार के चक्कर में कातिल बना 4 बहनों का इकलौता भाई
3 मिनट में मौत, सुसाइड दिखाने की कोशिश, जगन हत्याकांड के चौंकाने वाले खुलासे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari