3 मिनट में मौत, सुसाइड दिखाने की कोशिश, जगन हत्याकांड के चौंकाने वाले खुलासे
Jageshwar prasad | Jul 01, 2026, 13:17 IST
जगन हत्याकांड आरोपी ने सुसाइड का रूप देने की कोशिश, पंखे पर लटका मिला गमछा, CCTV पर टूथपेस्ट लगाया
राजस्थान की अजमेर जेल में जगन गुर्जर हत्याकांड में हुए नए खुलासे। आरोपी विष्णु जाट ने हत्या को सुसाइड दिखाने की कोशिश की, पंखे पर गमछा लटकाया। CCTV पर टूथपेस्ट पोता।
समझें क्या है पूरा मामला
- जगन हत्याकांड आरोपी ने हत्या को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की।
- पंखे पर लटका मिला गमछा, भारी शरीर के कारण नाकाम रही सुसाइड प्लानिंग।
- CCTV पर टूथपेस्ट लगाकर रिकॉर्डिंग से बचने की कोशिश, मुख्य कैमरे से खुलासा।
- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा- 3 मिनट में थमी सांस, गर्दन में भारी रक्तस्राव।
- भाई पप्पू अंतिम संस्कार के लिए भारी पुलिस सुरक्षा के बीच धौलपुर रवाना।
जिस गमछे से जगन का गला घोंटा गया, वह बैरक के पंखे पर लटका मिला। हालांकि जगन के भारी-भरकम शरीर के कारण यह प्लान नाकाम रहा। आरोपी ने सेल के अंदर के सीसीटीवी (CCTV – Closed Circuit Television) कैमरे के लेंस पर टूथपेस्ट जैसा पदार्थ पोत दिया था।
पंखे पर लटका गमछा
जगन का शरीर भारी-भरकम था, इसलिए विष्णु जाट उसे 13 फीट ऊंचे पंखे पर नहीं लटका सका और उसका सुसाइड दिखाने का प्लान पूरी तरह विफल हो गया।
CCTV लेंस पर टूथपेस्ट
इसका मकसद था कि अंदर की फुटेज साफ न आए। हालांकि ब्लॉक के मुख्य कैमरे की फुटेज से साफ हो गया है कि वारदात के वक्त जगन की सेल में विष्णु जाट के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति नहीं गया था।
पहले से कोई रंजिश नहीं, आवेश में हुई हत्या
3 मिनट में थमी सांसें
गर्दन के बीच वाले हिस्से में भारी अंदरूनी रक्तस्राव यानी हेमरेज पाया गया है। सांस की नली यानी ट्रेकिया और भोजन की नली यानी इसोफेगस के आसपास भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
मौत के सटीक समय और परिस्थितियों की अंतिम रिपोर्ट एफएसएल (Forensic Science Laboratory) और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। जांच के लिए जगन के नाखूनों के सैंपल भी सुरक्षित रखे गए हैं।
भाई पप्पू को अंतिम संस्कार की अनुमति
जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
ये भी पढ़ें:-
जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, कभी वसुंधरा के महल को उड़ाने की दी थी धमकी
कौन है विष्णु जाट, जिसने डकैत जगन गुर्जर को अजमेर जेल में मार डाला
डकैत जगन गुर्जर पर 121 से ज्यादा केस, अरेस्ट हुआ या फिर सरेंडर किया? हिस्ट्रीशीट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA