जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, कभी वसुंधरा के महल को उड़ाने की दी थी धमकी
Jageshwar prasad | Jun 29, 2026, 17:54 IST
अजमेर जेल में पूर्व डकैत जगन गुर्जर की हत्या
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की राजस्थान के अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर की जेल में हत्या, FSL टीम मौके पर।
- 100 से ज्यादा मामले, तीन बार सरेंडर, फिर भी नहीं छूटी अपराध की राह।
- वसुंधरा राजे का महल उड़ाने की धमकी दी थी जगन गुर्जर ने।
- महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया था, खौफ के कारण 10 साल तक गांव में नहीं हुई शादी।
प्रथम दृष्टया सामने आया है कि सोमवार दोपहर को जेल के भीतर ही जगन गुर्जर पर जानलेवा हमला किया गया। उसे गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात के बाद से पूरे पुलिस महकमे, जेल प्रशासन और राज्य के गृह विभाग में हड़कंप मच गया है।
किसने की हत्या?
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने इस हत्या की पुष्टि की है। सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच, जब सेल बंद था, ड्यूटी स्टाफ राउंड पर आया। बैरक खोलने पर जगन गुर्जर का शव पड़ा मिला और उसका साथी विष्णु भी वहीं मौजूद था।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। जेल प्रशासन और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
छावनी में तब्दील हुई जेल
जेल महकमे की ओर से जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़, अजमेर सेंट्रल जेल अधीक्षक और अनंतेश्वर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल जेल के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
1994 में शुरू हुई थी अपराध की राह
बीहड़ों में शरण लेने के बाद उसने अपनी खुद की एक मजबूत गैंग खड़ी कर ली। जगन ने करीब सात साल तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले चंबल के जंगलों और बीहड़ों में जमकर आतंक मचाया।
उसका खौफ इतना था कि उसके अपने गांव में 10 साल तक कोई शादी नहीं हुई। कई गांवों में लोगों ने शादियां तक बंद कर दी थीं। डर से उसके पिता भी गांव छोड़कर चले गए थे।
जीजा के हत्यारों से लिया खूनी बदला
100 से ज्यादा मामले, तीन राज्यों में दहशत
2019 में धौलपुर जिले के करनपुर-सायका पुरा गांव में दो महिलाओं से मारपीट और दुर्व्यवहार का भी आरोप लगा था। एक पुलिसकर्मी की हत्या का भी मामला उस पर था।
वसुंधरा राजे के महल को उड़ाने की दी थी धमकी
उस समय पुलिस ने उस पर 11 लाख रुपए का इनाम रखा था। वह चंबल का सबसे बड़ा और खतरनाक डकैत माना जाने लगा था।
तीन बार सरेंडर, हर बार लौटा अपराध की राह पर
सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए बड़े सवाल
ऐसे में इस जेल के भीतर जगन गुर्जर की हत्या वहां की त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है।
पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इस हत्याकांड के पीछे जेल के ही किस गुट या कैदी का हाथ है। इसके पीछे की असली रंजिश क्या थी।
ये भी पढ़े:-
निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत 12 से ज्यादा घायल
सरिस्का पर डॉक्यूमेंट्री 2028 में होगी रिलीज, NTCA और सरकार करेगी मदद
PWD की चेतावनी के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, गिर गई सरकारी स्कूल की छत
सिंगल यूज मेडिकल डिवाइस पर केंद्र सरकार की रोक, इलाज पर बढ़ेगी अस्पतालों की लागत, मरीजों के बिल पर भी पड़ सकता है असर
By VINAY VERMA
राजस्थान की चिट्ठी: पंचायत चुनाव का घमासान, टाइगर श्रॉफ के शूटर्स गिरफ्तार; बेटियों ने बढ़ाया देश का मान
By Saurabh Mishra
जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, कई संभागों में बदले कार्यपालन अभियंता, प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी
By
50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बहाना बनाकर कटवाई चुनावी ड्यूटी, अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी
By Jageshwar Prasad
इंदौर कलेक्टर और अपर कलेक्टर ने एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार, कामकाज की खोली पोल
By Sanjay Gupta
27% ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर जबलपुर में प्रदर्शन, विधानसभा में कानून पारित करने की मांग
By Neel Tiwari
LMB और गुड़ मिश्री मिष्ठान पर छापा, 35 हजार का लगा जुर्माना, मिठाई के पैकेट पर 1 नवंबर की थी डेट
By Ashish Bhardwaj