नीमराणा में एसी प्लांट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
News In Short
- राजस्थान में नीमराणा के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में एसी प्लांट में भीषण आग लगी।
- आग की तेज लपटों और काले धुएं से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
- घटना रात में होने के कारण फैक्ट्री में श्रमिक नहीं थे, कोई जनहानि नहीं हुई।
- आग में लाखों रुपये की मशीनरी और माल नष्ट होने का अनुमान है।
- आग के कारणों का पता लगाने के लिए की जा रही है जांच।
News In Detail
राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा स्थित घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात एक एसी बनाने वाले प्लांट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। इससे आसपास के कई अन्य औद्योगिक इकाइयों में भी डर का माहौल बन गया।
आग की घटना
इस घटना में दो प्लांट्स को नुकसान हुआ है। इसमें से एक प्लांट पूरी तरह से जलकर राख हो गया। यह दोनों प्लांट्स एसी बनाने का काम करते थे, जिसमें बस और ट्रेन के एसी का निर्माण होता था। हालांकि, घटना रात के वक्त होने के कारण फैक्ट्री में कोई श्रमिक मौजूद नहीं थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
आग लगने के कारण
घीलोठ थाना अधिकारी प्रकिता ने बताया कि रात में Trans HCR एसी फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक मशक्कत की। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामान, प्लास्टिक पार्ट्स, पैकिंग सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। आग से फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। इसमें करोड़ों रुपये की मशीनरी और माल के नष्ट होने का अनुमान है।
और भी हो सकते है धमाके
आग के कारण फैक्ट्री में कई धमाके सुनाई दिए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गैस सिलेंडर, कंप्रेसर या केमिकल कंटेनर गर्मी के कारण फट गए होंगे। हालांकि, अभी तक आग के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चिंता
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र में आग की बड़ी घटनाओं को लेकर चिंता जताई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू करने के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को और सख्त करने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढे़:-
15289 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 18 साल में 24 गुना बढ़ी वैल्यू!
सड़क की मांग पर वन मंत्री का अजीबोगरीब बयान, बोले- आप चाहो तो भेज दूंगा टाइगर, सांप और बिच्छू
प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है कशिश खंडेलवाल, दसवीं में 99.17% अंक प्राप्त कर गाड़े झंडे
सरकारी खजाने में बरसे करोड़ों, पर गौशालाएं खाली, गौ-सेस के 2864 करोड़ रुपए अटके