प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है कशिश खंडेलवाल, दसवीं में 99.17% अंक प्राप्त कर गाड़े झंडे

Ashish Bhardwaj | Mar 24, 2026, 18:14 IST
Share
kasis
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में 10वीं कक्षा के आए परीक्षा परिणाम में अलवर जिले की कशिश खंडेलवाल ने 99.17% अंक प्राप्त किए। उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर नियमित 7 घंटे पढ़ाई की। कशिश भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती है।

News In Short

  • 99.17% अंक हासिल कर कशिश खंडेलवाल ने अलवर का नाम किया रोशन।
  • शानदार प्रदर्शन से कशिश ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई।
  • मोबाइल से दूरी और 7 घंटे की नियमित पढ़ाई है कशिश की सफलता का राज।
  • गोविंदगढ़ की रहने वाली कशिश खंडेलवाल प्रशासनिक सेवा में जाने की है इच्छुक।
  • कशिश खंडेलवाल की सफलता पर परिवार और विद्यालय ने जताई खुशी।

News In Detail

सुनील जैन @ अलवर

राजस्थान में अलवर जिले की छात्रा कशिश खंडेलवाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के घोषित रिजल्ट में 99.17 फीसदी अंक हासिल कर सभी को चौंका दिया है। कशिश ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान दर्ज करवाया।

गोविंदगढ़ के नव दिशा पब्लिक स्कूल की छात्रा कशिश खंडेलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर की सूची में आ गई है। कशिश की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है। छात्रा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

मोबाइल से बनाई थी दूरी

छात्रा ने अपनी उपलब्धि पर बात करते हुए बताया कि इस परिणाम के लिए शिक्षकों और परिजनों का पूरा सहयोग रहा और उन्होंने पढ़ाई के दौरान मोबाइल से दूरी बनाए रखी। जब पढ़ाई की दिनचर्या की बात की गई तो उन्होंने बताया कि नियमित 7 घंटे पढ़ाई करती थीं और वह भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं।

नेचुरल पढ़ाई से मिली सफलता

स्कूल प्रशासन ने बताया कि कभी भी हमने छात्रा को पढ़ाई के लिए प्रेशर नहीं दिया। कशिश ने नेचुरल पढ़ाई की और नियमित रूप से पढ़ाई की साथ ही हमने किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी क्योंकि ज्यादातर बच्चों के साथ परेशानी होती है कि वे परीक्षा के दौरान दबाव में आ जाते हैं और जो उनको जो याद होता है उसे भी भूल जाते हैं लेकिन हमने हमारे स्कूल के सभी बच्चों को इसी तरह से मोटिवेट किया है ताकि परीक्षा के दबाव को उनके दिमाग से खत्म किया जा सके।

माता-पिता ने जताया गर्व

कशिश के पिता संजय खंडेलवाल और माता चांदनी खंडेलवाल ने बेटी की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन का यह परिणाम है। उन्होंने बताया कि कशिश शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है और हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई है।

विद्यालय प्रशासन ने भी कशिश को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कशिश की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

ये भी पढे़:-

सरकारी खजाने में बरसे करोड़ों, पर गौशालाएं खाली, गौ-सेस के 2864 करोड़ रुपए अटके

राजस्थान में अब 45 नहीं 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, ग्रामीण इलाकों को भी दी राहत

राजस्थान में जारी किया 5वीं और 8वीं परीक्षा परिणाम, यहां देख सकते हैं रिजल्ट

कांग्रेस का पंचायत चुनाव से पहले करेगी 25 हजार नियुक्तियां, जिलों में कार्यकारिणी नहीं तो कैसे पूरा होगा दावा?

Tags:
  • प्रशासनिक सेवा
  • अलवर
  • विद्यालय
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर
  • कशिश खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच