आईएएस प्रतिभा दहिया अब राजस्थान में संभालेंगी जिम्मेदारी, पति यक्ष चौधरी बाड़मेर में हैं तैनात

Ashish Bhardwaj | Mar 19, 2026, 17:20 IST
Photograph: (the sootr)
गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी प्रतिभा दहिया का कैडर चेंज हो गया है। अब वे राजस्थान में जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके पति यक्ष चौधरी बाड़मेर जिले में तैनात हैं।

News In Short

  • गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी प्रतिभा दहिया का कैडर बदला।
  • प्रतिभा का विवाह राजस्थान कैडर के आईएएस यक्ष चौधरी से हुआ है।
  • विवाह के आधार पर ही प्रतिभा का कैडर बदलकर किया राजस्थान।
  • यक्ष चौधरी राजस्थान में बाड़मेर के एसडीएम के रूप में कार्यरत।
  • आईएएस प्रतिभा दहिया को जल्द मिल सकती है जिम्मेदारी।

News In Detail

​Jaipur: गुजरात कैडर की 2022 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा दहिया का कैडर बदलकर अब राजस्थान कर दिया गया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब वे मरुधरा में अपनी सेवाएं देंगी। यह बदलाव उनके विवाह के आधार पर किया गया है। प्रतिभा दहिया का विवाह राजस्थान कैडर के ही 2022 बैच के आईएएस अधिकारी यक्ष चौधरी से हुआ है।



प्रतिभा का यक्ष से हो चुका है विवाह

आईएएस प्रतिभा दहिया और यक्ष चौधरी एक ही बैच के अधिकारी हैं। प्रतिभा जहां वर्तमान में गुजरात में कार्यरत थीं, वहीं यक्ष चौधरी वर्तमान में राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव उपखंड में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों के विवाह के बाद कैडर परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसे अब आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही प्रतिभा राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।





YAKSH-CHAUDHARY-IAS-With-His-Wife-Prathiba-dhaiya-IAS-1024x916


​गुजराती बोलने लगी थी प्रतिभा दहिया

प्रतिभा दहिया अपनी अकादमिक प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एमए की डिग्री हासिल की है। गुजरात कैडर मिलने के बाद उन्होंने वहां की स्थानीय संस्कृति को आत्मसात किया और बेहद कम समय में गुजराती भाषा पर अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली। वे धारा प्रवाह गुजराती बोलने में सक्षम हैं। अब राजस्थान में उनके इस अनुभव का लाभ प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को मिलेगा।



​यक्ष ने कोटा में की थी आईआईटी तैयारी

यक्ष चौधरी ​मूलतः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं। अमरोहा से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वे इंजीनियरिंग के सपने को लेकर कोटा आए थे। कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।



उनका प्रशासनिक सफर केवल आईएएस तक सीमित नहीं रहा। इससे पहले 2019 में उन्होंने यूपीएससी की सीएपीएफ (CAPF) परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, जहां वे सहायक कमांडेंट के पद पर चयनित हुए थे। हालांकि, उनका अंतिम लक्ष्य आईएएस बनना था। हार न मानते हुए उन्होंने प्रयास जारी रखे। अपने तीसरे प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में स्थान बनाया।





unnamed (1)


​राजस्थान कैडर को मिले नए युवा अधिकारी

प्रतिभा दहिया के आने से राजस्थान कैडर में एक और अधिकारी की संख्या बढ़ी है। चूंकि उनके पति यक्ष चौधरी बाड़मेर के सरहदी इलाके शिव में तैनात हैं, ऐसे में चर्चा है कि प्रतिभा को भी पश्चिमी राजस्थान में ही जिम्मेदारी दी जा सकती है।





मुख्य बिंदु:

दंपती: आईएएस प्रतिभा दहिया और आईएएस यक्ष चौधरी (दोनों 2022 बैच)।



​स्थानांतरण: प्रतिभा दहिया का गुजरात कैडर से राजस्थान कैडर।



​शिक्षा: प्रतिभा (एमए, दिल्ली यूनिवर्सिटी), यक्ष (बीटेक, आईआईटी गुवाहाटी)।



​वर्तमान तैनाती: यक्ष चौधरी, एसडीएम, शिव (बाड़मेर)।



ये भी पढे़:-

5 राज्यों के चुनाव में राजस्थान के 37 आईएएस-आईपीएस बनेंगे ऑब्जर्वर, सबसे अधिक अफसर पश्चिम बंगाल



IPS प्रशाखा माथुर की प्रॉपर्टी रिटर्न खाली, पति IAS शिखर अग्रवाल ने उनकी कई प्रॉपर्टी का क्रिया जिक्र, जानिए क्या है पूरा सच



यूपीएससी टॉपर्स के पास कितनी प्रॉपर्टी, जानिए टीना डाबी, कनिष्क कटारिया और गौरव अग्रवाल का पूरा विवरण



आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार, राजस्थानी कहानी 'भरखमा' का चयन



Tags:
  • पश्चिमी राजस्थान
  • बाड़मेर
  • आईएएस प्रतिभा दहिया
  • आईएएस यक्ष चौधरी
  • राजस्थान कैडर