5 राज्यों के चुनाव में राजस्थान के 37 आईएएस-आईपीएस बनेंगे ऑब्जर्वर, सबसे अधिक अफसर पश्चिम बंगाल

Mukesh Sharma | Published:
Share
37 IAS
Photograph: (the sootr)

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ये अधिकारी मतदान से मतगणना तक पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

News In Short

  • पांच राज्यों के चुनाव में राजस्थान से 37 आईएएस व आईपीएस बनेंगे ऑब्जर्वर
  • पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुड्डुचेरी और असम में होने हैं विधानसभा चुनाव।
  • ऑब्जर्वर बनाए गाए अधिकारियों में 28 आईएएस और 9 आईपीएस।
  • राजस्थान सबसे अधिक 17 आईएएस व तीन आईपीएस जाएंगे पश्विम बंगाल।
  • मतदान से लेकर मतगणना की पूरी चुनावी प्रक्रिया पर रखेंगे निगरानी।

News In Detail

पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने राजस्थान कैडर के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया है। ये अधिकारी मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। इनकी जिम्मेदारी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने की रहेगी।

सबसे अधिक अफसर जाएंगे बंगाल

सबसे अधिक तैनाती पश्चिम बंगाल में की गई है, जहां 17 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तमिलनाडु में 6 आईएएस और 2 आईपीएस, केरल में 2 आईएएस और 2 आईपीएस तथा पुडुचेरी और असम में एक-एक आईएएस और आईपीएस अधिकारी को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

सीनियर अफसरों के भी नाम

इन अधिकारियों में कई वरिष्ठ और अनुभवी नाम भी शामिल हैं। इन्हें चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। उनकी भूमिका में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करना शामिल रहेगा।

गुजरात और गोवा में भी एक-एक आईएएस अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इन सभी अधिकारियों की तैनाती का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाना है, ताकि मतदाताओं का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था में बना रहे।

बंगाल में ये अफसर जाएंगे

आईएएस अधिकारियों में नवीन जैन, समित शर्मा, रवि जैन, आनंदी, कन्हैया लाल स्वामी, विश्वमोहन शर्मा, नकाते शिवप्रसाद मदन, हरि मोहन मीणा, ओम प्रकाश कसेरा, टीकम चंद बोहरा, हिमांशु गुप्ता, नथमल डिडेल, सुरेश कुमार ओला, चिन्मयी गोपाल, हर्ष सावनसुखा,अशुतोष गुप्ता,रुकमणी रियार। आईपीएस अफसर रुपिंदर सिंह,दीपक कुमार और विकास कुमार पश्चिम बंगाल में जिम्मेदारी निभाएंगे।

इन्हें मिली अन्य राज्यों में जिम्मेदारी

इसी प्रकार तमिलनाडु में आईएएस कृष्ण कुणाल, रवि कुमार सुरपुर, शुचि त्यागी, भारती दीक्षित, हरफूल सिंह यादव तथा आईपीएस लता मनोज कुमार और प्रफुल्ल कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
पुडुचेरी में आईएस अजय असवाल और आईपीएस डॉ. प्रीति चंद्रा को, केरल में आईएएस अनुपमा जोरवाल, भंवर लाल, आईपीएस विष्णु कांत और परम ज्योति को तैनात किया गया है। इसी तरह असम में आईएएस हिम्मत सिंह बरहठ और आईपीएस अंशुमान भोमिया को ऑब्जर्वर बनाया है। इनके अतिरिक्त गुजरात में आईएएस मातादीन मीणा और गोवा में पूजा कुमारी पार्थ को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।



WhatsApp Image 2026-03-18 at 2.52.36 PM
WhatsApp Image 2026-03-18 at 2.52.36 PM


ये भी पढे़:-

IPS प्रशाखा माथुर की प्रॉपर्टी रिटर्न खाली, पति IAS शिखर अग्रवाल ने उनकी कई प्रॉपर्टी का क्रिया जिक्र, जानिए क्या है पूरा सच

क्या सीनियर आईपीएस आनंद श्रीवास्तव के पास एक भी संपत्ति नहीं, जानिए उन्होंने सरकार को प्रॉपर्टी फार्म में क्या लिखा

यूपीएससी टॉपर्स के पास कितनी प्रॉपर्टी, जानिए टीना डाबी, कनिष्क कटारिया और गौरव अग्रवाल का पूरा विवरण

मानवेंद्र सिंह के दूसरे विवाह पर विवाद गहराया, चारण महासभा ने किया सामाजिक बहिष्कार का ऐलान

Tags:
  • राजस्थान
  • विधानसभा चुनाव
  • आईएएस
  • बंगाल
  • आईपीएस
  • आईएएस व आईपीएस बनेंगे ऑब्जर्वर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर