क्या सीनियर आईपीएस आनंद श्रीवास्तव के पास एक भी संपत्ति नहीं, जानिए उन्होंने सरकार को प्रॉपर्टी फार्म में क्या लिखा

Jinesh Jain | Mar 17, 2026, 13:57 IST
Share
aandan
Photograph: (the sootr)

क्या कल्पना कर सकते हैं कि किसी सीनियर आईपीएस के पास कोई संपत्ति नहीं होगी। यहां जिक्र राजस्थान कैडर के 1994 बैच के आईपीएस आनंद श्रीवास्तव के प्रॉपर्टी विवरण की हो रही है। आप भी उनके पॉपर्टी विवरण देखकर चकित हो सकते हैं।

News In Detail

  • राजस्थान के अधिकतर सीनियर आईपीएस अधिकारी करोड़ों की संपत्ति के मालिक।
  • सीनियर आईपीएस अफसरों में आनंद श्रीवास्तव ने संपत्ति विवरण 'निल' भरकर चौकाया।
  • प्रशाखा माथुर का संपत्ति विवरण खाली मिला, जबकि उनके आईएएस पति ने कई संपत्तियों का किया जिक्र।
  • प्रशाखा के पति सीनियर आईएएस शिखर अग्रवाल रईस अधिकारियों में शामिल।
  • अधिकतर अधिकारियों के निवेश की पंसदीदा जगह बनी राजधानी जयपुर।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान के पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों संपत्ति सबसे बड़ा चर्चा का विषय बनी हुई है। 1 जनवरी 2026 तक की स्थिति के अनुसार सार्वजनिक किए गए संपत्ति विवरण ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक ओर प्रदेश के अधिकतर सीनियर अधिकारी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं 1994 बैच के सीनियर आईपीएस आनंद श्रीवास्तव ने शून्य संपत्ति घोषित कर सबको हैरत में डाल दिया है।

आनंद श्रीवास्तव की संपत्ति 'निल'

संपत्ति विवरण की पूरी सूची में सबसे ज्यादा चर्चा डीजी (स्पेशल ऑपरेशंस) IPS आनंद श्रीवास्तव की हो रही है। जब विभाग का एक छोटा सा कांस्टेबल भी रिटायरमेंट तक अपना आशियाना बना लेता है, तब इतने रसूखदार पद पर बैठे श्रीवास्तव ने अपने फॉर्म के सभी कॉलम में 'कोई नहीं' दर्ज किया है।

रिटायरमेंट के नजदीक पहुंच चुके एक सीनियर अधिकारी के पास कोई अचल संपत्ति न होना प्रशासनिक हलकों में कौतूहल का विषय है, खासकर तब जब उनके समकक्ष और जूनियर अधिकारी भारी निवेश कर रहे हैं।

Anand kumar
Anand kumar

प्रशाखा माथुर का प्रॉपर्टी फार्म खाली

संपत्ति विवरण की पड़ताल में एक फार्म 1995 की एडीजी प्रशाखा माथुर का मिला है। ​IPS प्रशाखा माथुर का प्रॉपर्टी फॉर्म खाली है। यानी उन्होंने प्रॉपर्टी विवरण के किसी भी कॉलम में कुछ नहीं लिखा है। ऐसे में उनका प्रॉपर्टी विवरण चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, उनके पति सीनियर आईएएस शिखर अग्रवाल के विवरण में उनकी पत्नी के नाम पर तीन प्रॉपर्टी का जिक्र है।

1993 बैच के पावरफुल अधिकारी अग्रवाल ने अपने प्रॉपर्टी विवरण में लिखा कि उनकी पत्नी के नाम उदयपुर में 9945 वर्ग फीट का भूखंड और जयपुर में दो शानदार फार्म हाउस हैं। उदयपुर के भूखंड की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

आईएएस अधिकारियों में ​संपत्ति के मामले में शिखर अग्रवाल का दबदबा है। राजस्थान कैडर में अम्बरीश कुमार के बाद वे सबसे रईस आईएएस अधिकारियों में हैं। उनके पास कुल 11.58 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Prashakha
Prashakha
shikar 1
shikar 1

shikar 2
shikar 2

​वर्दी वालों में संजय अग्रवाल सबसे 'धनी'

पुलिस महकमे की बात करें तो डीजी (कानून-व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल संपत्ति के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने जयपुर में कृषि भूमि, फ्लैट और मकानों में जमकर निवेश किया है। उनकी संपत्तियों का खरीद मूल्य 6.39 करोड़ रुपये है। वर्तमान में इनकी कीमत लगभग 11.50 करोड़ रुपये है। इन संपत्तियों से उन्हें सालाना 1.80 लाख रुपये का किराया भी मिलता है। खास बात यह है कि निवेश की इस रेस में उन्होंने अपनी पत्नी और साथी आईपीएस मालिनी अग्रवाल को भी पीछे छोड़ दिया है।

​प्रमुख पुलिस अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा

​राजीव कुमार शर्मा (डीजीपी): 1990 बैच के अधिकारी शर्मा के पास जयपुर में दो भूखंड हैं, जिनका खरीद मूल्य 13.39 लाख रुपये है।

​मालिनी अग्रवाल (डीजी-गृह रक्षा): 1994 बैच की अधिकारी के पास जयपुर में घर, फ्लैट और जोधपुर में प्लॉट हैं। इनकी संपत्ति का खरीद मूल्य 5.49 करोड़ रुपये बताया गया है।

​गोविन्द गुप्ता (डीजी-एसीबी): इनके पास जयपुर में 2 फ्लैट और 2 भूखंड हैं, जिनका खरीद मूल्य 1.61 करोड़ रुपये है।

​राजेश आर्य (एनटीआरओ अध्यक्ष): 1994 बैच के आर्य के पास जयपुर और देहरादून में संपत्तियां हैं, जिनकी वर्तमान कीमत 2.29 करोड़ रुपये आंकी गई है।
​
आईपीएस सचिन मित्तल (जयपुर कमिश्नर): 1996 बैच के मित्तल के पास जयपुर और नोएडा में 3 फ्लैट हैं, जिनकी वर्तमान कीमत 1.74 करोड़ रुपये है।

ये भी पढे़:-

यूपीएससी टॉपर्स के पास कितनी प्रॉपर्टी, जानिए टीना डाबी, कनिष्क कटारिया और गौरव अग्रवाल का पूरा विवरण

आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार, राजस्थानी कहानी 'भरखमा' का चयन

राजस्थान के 8,000 करोड़ कहां गए, सीएम की दिल्ली यात्रा पर जूली का बडा सवाल

राजस्थान रॉयल्स ने बदली जर्सी, जडेजा बोले- 'अल्ट्रा यंग' लड़कों के साथ खेलेंगे

Tags:
  • आईपीएस अधिकारी
  • संपत्ति विवरण
  • आईपीएस सचिन मित्तल
  • आईएएस शिखर अग्रवाल
  • IPS आनंद श्रीवास्तव
  • IPS प्रशाखा माथुर
  • आईपीएस मालिनी अग्रवाल
  • राजीव कुमार शर्मा
  • गोविन्द गुप्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती