मानवेंद्र सिंह के दूसरे विवाह पर विवाद गहराया, चारण महासभा ने किया सामाजिक बहिष्कार का ऐलान

Mukesh Sharma | Mar 18, 2026, 14:06 IST
Share
man
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के कथित दूसरे विवाह को लेकर विवाद हो गया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो के बाद चारण समुदाय ने निंदा प्रस्ताव पारित कर मानवेंद्र सिंह के बहिष्कार की अपील की। मानवेंद्र सिंह का परिवार पहले ही इस संबंध को नकार चुका है।

News In Short

  • पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के कथित दूसरे विवाह का विवाद गहराया।
  • चारण महासभा की जोधपुर में बैठक, निंदा प्रस्ताव पारित।
  • बैठक में मानवेंद्र सिंह के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार का ऐलान।
  • परिवार ने भी झाड़ा पल्ला, कहा-हमे यह कथित रिश्ता स्वीकार नहीं।
  • पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व को पत्र, निष्कासन व सीबीआई जांच की मांग

News In Detail

राजस्थान में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के कथित दूसरे विवाह का मामला अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। चारण महासभा की हाल ही में हुई जोधपुर के नागौरी गेट क्षेत्र में बैठक में मानवेंद्र सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मानवेंद्र सिंह के दूसरे विवाह को सामाजिक परंपराओं व मूल्यों के विपरीत बताया है। बैठक में चारण समुदाय से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के सभी प्रकार के कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। मानवेंद्र सिंह का परिवार पहले ही उनके इस कथित संबंध को नामंजूर कर चुका है।

सामाजिक बहिष्कार करेगा समुदाय

दो दिन पहले हुई इस बैठक में चारण महासभा के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे मानवेंद्र सिंह द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में भाग न लें और सामाजिक स्तर पर उनका बहिष्कार करें।

चारण समुदाय के प्रमुख नेता सीडी देवल ने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक मर्यादाओं से भी जुड़ा हुआ है। हालांकि, इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मानवेंद्र ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी बैठक या चर्चा की जानकारी नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।

परिवार पहले ही बना चुका है दूरी

मानवेंद्र सिंह के परिवार भी इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह का परिवार भी उनके कथित संबंध पर मुहर लगाने से इनकार कर चुका है। उनकी तरफ से जारी एक चिट्ठी में कहा है कि यदि ऐसा कोई संबंध या विवाह हुआ है तो वह मानवेंद्र सिंह का व्यक्तिगत निर्णय है। परिवार ने उसे स्वीकार नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर जारी इस चिट्ठी पर मानवेंद्र सिंह की माता शीतल कंवर, भाई भूपेंद्र सिंह जसोल, पुत्र हमीर सिंह जसोल और पुत्री हर्षिनी कुमारी के नाम हैं। मानवेंद्र सिंह को घर में प्रवेश करने से रोकते हुए उनकी मां और बेटे का वीडियो भी सार्वजनिक हो चुका है। माना जा रहा है​ कि दिवंगत जसवंत सिंह की पत्नी और मानवेंद्र सिंह की मां सहित उनके बेटे, बेटी व भाई उनके कथित संबंध के खिलाफ है।

राजनीतिक स्तर पर भी उठा मामला

चारण समुदाय ने इस मामले को राजनीतिक स्तर पर भी उठाया है। समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राजस्थान अध्यक्ष मदन राठौर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर मानवेंद्र सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। समुदाय ने दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की हुई मृत्यु की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग उठाई है। इसके अतिरिक्त समुदाय ने संबंधित महिला नीरजा सिंह चारण के परिवार के सामाजिक बहिष्कार का भी आह्वान भी किया है। इससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

ये भी पढे़:-

जसवंत सिंह के परिवार में घमासान, बेटे मानवेन्द्र ने की दूसरी शादी, मां ने अंदर आने से रोका

पद्मजा कुमारी की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट बोला-जब तक लक्ष्यराज का वसीयत केस लंबित, फैसला नहीं

IPS प्रशाखा माथुर की प्रॉपर्टी रिटर्न खाली, पति IAS शिखर अग्रवाल ने उनकी कई प्रॉपर्टी का क्रिया जिक्र, जानिए क्या है पूरा सच

खाड़ी देशों के टकराव के शिकार हुए दो राजस्थानी युवक, ओमान में ड्रोन हमले में मारे गए, शव पहुंचे गांव

Tags:
  • पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह
  • सामाजिक बहिष्कार
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह
  • दूसरे विवाह का मामला
  • चारण महासभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती