जसवंत सिंह के परिवार में घमासान, बेटे मानवेन्द्र ने की दूसरी शादी, मां ने अंदर आने से रोका

The Sootr | Published:
Share
fam
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह के परिवार में बड़ा विवाद सामने आया है। उनके पुत्र और परिवार के बीच यह विवाद सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है। विवाद के मूल में मानवेन्द्र का दूसरा विवाह है।

News In Short

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह के परिवार में आया बड़ा विवाद सामने।
  • जसवंत के पुत्र व पूर्व सांसद मानवेन्द्र ने कर ली दूसरी शादी।
  • परिवार नहीं कर रहा मानवेन्द्र सिंह के दूसरे विवाह को स्वीकार।
  • मां के मानवेन्द्र को घर में अंदर आने से रोकने का वीडियो हो रहा वायरल।
  • मानवेन्द्र की पहली पत्नी चित्रा सिंह की कार एक्सीडेंट में हो गई थी मौत।

News In Detail

​Jodhpur: राजस्थान की राजनीति के शिखर पुरुष रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के परिवार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे प्रदेश को चौंका दिया है। उनके पुत्र पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल और परिवार के बीच चल रहा विवाद अब केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और सूचनाओं ने इस विवाद को एक नया मोड़ दिया है।

​मां ने मानवेन्द्र को घर में आने से रोका

जसोल परिवार की मुखिया और जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कंवर के मंगलवार को सामने आए वीडियो ने इस विवाद को हवा दे दी। वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि मानवेंद्र कुछ पुलिस कर्मियों के साथ अपने घर पहुंचे, लेकिन दरवाजे पर खड़ी उनकी मां उन्हें अंदर आने से रोक रही हैं। मां ने स्पष्ट कहा कि वे जीते जी घर में नहीं आने देंगी। वीडियो में दोनों के बीच गर्मागर्मी होते दिख रही है। हालांकि, 'द सूत्र' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।



WhatsApp Image 2026-03-10 at 8.07.02 PM
WhatsApp Image 2026-03-10 at 8.07.02 PM


​दूसरा विवाह बना विवाद की जड़

विवाद की मुख्य वजह 60 वर्षीय मानवेन्द्र सिंह जसोल का दूसरा विवाह है। बताया जा रहा है कि मानवेन्द्र ने एक महिला से विवाह किया है। इसे जसोल परिवार स्वीकार करने को तैयार नहीं है। परिवार का स्पष्ट कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है और वे इस नए रिश्ते को मान्यता नहीं देंगे।

हाल ही में मानवेन्द्र सिंह के पुत्र हमीर सिंह के विवाह समारोह के दौरान भी तनाव की स्थिति बनी थी, जब वे अपनी दूसरी पत्नी के साथ वहां पहुंचे थे। हालांकि, तब जैसे-तैसे मामला शांत हो गया था, लेकिन होली के दिन जो हुआ उसने परिवार को एक कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया।



rjjdh03chitrainmemory7211872_15022024122757_1502f_1707980277_1088
rjjdh03chitrainmemory7211872_15022024122757_1502f_1707980277_1088


​होली के दिन जोधपुर आवास पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

सूत्रों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार होली के दिन मानवेन्द्र सिंह जसोल जोधपुर स्थित अपने पुश्तैनी आवास पर उसी महिला के साथ पहुंचे थे। घर के बच्चों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो उन्होंने अपनी दादी (स्वर्गीय जसवंत सिंह की पत्नी) शीतल कंवर को सूचित किया।

मां और भाई के साथ मानवेन्द्र सिंह की तीखी बहस हुई। परिवार ने सख्त रुख अपनाते हुए उस महिला को घर से बाहर निकाल दिया और मानवेन्द्र सिंह को भी घर में प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

प्रशासन ने हस्तक्षेप से खींचे हाथ

यह मामला तब और गंभीर हो गया, जब मानवेन्द्र सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत की। बताया जाता है कि अधिकारी ने जोधपुर प्रशासन से फीडबैक लिया। बाद में उन्होंने स्वर्गीय जसवंत सिंह की पत्नी से बात की तो स्थिति स्पष्ट हो गई। परिवार के अडिग रुख को देखते हुए प्रशासन ने इसे घर का आंतरिक मामला मानकर हस्तक्षेप करने से हाथ पीछे खींच लिए।

अगले ही दिन 90 वर्षीय शीतल कंवर ने कथित तौर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को फोन कर स्पष्ट कर दिया कि वे मानवेन्द्र सिंह से नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने तर्क दिया कि मानवेन्द्र ने जसोल परिवार की मर्यादाओं को तार-तार किया है।

मानवेन्द्र की पहली पत्नी की हो चुकी मृत्यु

मानवेन्द्र की पहली पत्नी चित्रा सिंह की 30 जनवरी 2024 को मौत हो चुकी है। उस दिन मानवेन्द्र दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर परिवार के साथ कार में दिल्ली से जयपुर आ रहे थे, तभी उनकी गाड़ी का अलवर जिले में एक्सीडेंट हो गया। इसमें मानवेन्द्र की पत्नी चित्रा की मौत हो गई।



007f5900-86e0-4b21-b0fd-147d690743e0_1706621614
007f5900-86e0-4b21-b0fd-147d690743e0_1706621614


मानवेंद्र रह चुके हैं सांसद और विधायक

जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह वर्ष 2004 में राजस्थान के बाड़मेर से सांसद निर्वाचित हुए थे। वे बाड़मेर की शिव सीट से 2013 में विधानसभा चुनाव जीते थे। वे पहले भाजपा में थे, लेकिन फिर कांग्रेस में आ गए। उन्होंने 2018 में झालरापाटन से वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन वे पराजित हो गए। वे 2024 में फिर भाजपा में आ गए।

ये भी पढ़े:-

जयपुर में अमरुदों का बाग और जनपथ पर रैलियों पर रहेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई मुहर

साइबर ठगों से 'सेटिंग' का ऑडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश, जानिए पूरा मामला

इंडस्ट्री की जगह जमीन का खेल, छूट लेकर बेच दिया इंडस्ट्रियल प्लॉट, कैग ने पकड़ी एक करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी

कौन है विनायक प्रताप सिंह, जिनकी पीएम मोदी के साथ तस्वीर ने बढ़ाई सियासी हलचल





Tags:
  • वसुंधरा राजे
  • बाड़मेर
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
  • दूसरी शादी
  • झालरापाटन
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह
  • पूर्व सांसद मानवेन्द्र
  • शीतल कंवर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर