2n0lbm7o_vasundhara-family_625x300_09_March_26
कौन है विनायक प्रताप सिंह, जिनकी पीएम मोदी के साथ तस्वीर ने बढ़ाई सियासी हलचल
Mukesh Sharma | Published:
Photograph: (the sootr)
क्या राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के परिवार से राजनीति में तीसरी पीढ़ी की एंट्री होने जा रही है। यह सवाल वसुंधरा के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उठने लगा है। इस मुलाकात में पोते विनायक प्रताप सिंह भी थे।
News In Short
- वसुंधरा राजे ने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में की मुलाकात।
- मुलाकात में वसुंधरा राजे का पूरा परिवार भी था शामिल।
- मुलाकात में सबसे अधिक ध्यान वसुंधरा के पोते विनायक प्रताप ने खींचा।
- सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में मोदी आत्मीयता से विनायक से मिलते दिखे।
- मुलाकात के बाद चर्चा कि क्या विनायक प्रताप राजनीति में लॉन्च होने वाले हैं।
News In Detail
Jaipur: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलकात के बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात में वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह भी थे।
आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकारी आवास पर उनसे सपरिवार मुलाक़ात की और मार्गदर्शन लिया।
आभार माननीय प्रधानमंत्री जी!@narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/oTH44jGDB3
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) March 9, 2026
विनायक से आत्मीयता से मिले पीएम
सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वसुंधरा के पोते विनायक प्रताप सिंह ने, जिनसे प्रधानमंत्री मोदी काफी आत्मीयता से बातचीत करते दिखे। इस मुलाकात के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या राजस्थान की राजनीति में 'धौलपुर घराने' की तीसरी पीढ़ी की एंट्री होने वाली है?
कौन हैं विनायक प्रताप सिंह?
विनायक फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। कानूनी बारीकियों को समझने के साथ-साथ उनका झुकाव सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की ओर भी दिखने लगा है।
फिटनेस फ्रीक और यूट्यूबर हैं विनायक
चुनाव में दिखे पहली बार विनायक
पीएम से मुलाकात के क्या हैं मायने?
जानकारों का कहना है कि जिस तरह से पीएम मोदी युवाओं को राजनीति में आगे लाने की बात करते हैं, उसे देखते हुए विनायक प्रताप सिंह एक फिट और शिक्षित युवा चेहरे के तौर पर फिट बैठते हैं। यह मुलाकात संकेत दे रही है कि आने वाले समय में विनायक अपनी दादी और पिता की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं।
क्या विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी
ये भी पढे़:-
इंडस्ट्री की जगह जमीन का खेल, छूट लेकर बेच दिया इंडस्ट्रियल प्लॉट, कैग ने पकड़ी एक करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
अमूल ब्रांड के नाम पर 'जहर' परोसने की साजिश, 12 हजार कार्टन एक्सपायरी माल जब्त, सोशल मीडिया से सीखा तारीख बदलने का खेल
9 बार असफल रही, फिर भी नहीं मानी हार, रिशिना शर्मा बनी वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari