साइबर ठगों से 'सेटिंग' का ऑडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश, जानिए पूरा मामला

Ashish Bhardwaj | Mar 10, 2026, 19:07 IST
Share
polish and brokar
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में कांस्टेबल और दलाल के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में दोनों के बीच लाखों रुपए की वसूली की बात सुनाई दे रही है। एसपी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

News In Short

  • खैरथल-तिजारा जिले में कांस्टेबल और दलाल के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल।
  • ऑडियो में लाखों रुपये की डील और अवैध वसूली की बात सुनाई दे रही है।
  • ऑडियो में वसूली के लिए अपराधी को ट्रैप करने की योजना भी बन रही है।
  • मामला सामने आने के बाद खैरथल-तिजारा जिले के एसपी ने दिए जांच के आदेश।
  • जांच की जिम्मेदारी किशनगढ़बास के डीएसपी लाल सिंह को सौंपी।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाने से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। एक पुलिस कांस्टेबल और एक दलाल के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस ऑडियो में साइबर ठगों को पकड़ने के नाम पर लाखों रुपये की डील और अवैध वसूली की बात सुनाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

क्या है वायरल ऑडियो में

​वायरल ऑडियो किशनगढ़ बास थाने के सिपाही डिलफुल और उसके एक मुखबिर (दलाल) के बीच का बताया जा रहा है। ऑडियो की शुरुआत एक कार्रवाई को लेकर होती है, जिसमें दलाल पुलिसकर्मी को एक बड़े 'शिकार' का लालच देता है।
​दलाल कहता है, एक मुर्गी है जिसने करीब 1.75 लाख का टटलू काटा (ठगी की) है। इसमें एक सिंधी बीच में है। हमें करीब 3 लाख रुपये की सेटिंग करनी है, इससे कम में बात नहीं करनी। चौंकाने वाली बात यह है कि दलाल सिपाही को डांटते हुए यह भी कहता है कि वह अक्सर छोटी रकम के चक्कर में फंस जाता है, जबकि इस बार मोटा हाथ मारना है।

​'घर से नहीं, रोड से उठाएंगे'

​ऑडियो में केवल पैसों के लेनदेन की ही बात नहीं है, बल्कि एक अपराधी को ट्रैप करने की पूरी योजना भी बनाई गई है। जब सिपाही यह कहता है कि थानेदार इतने आदमी (जाब्ता) नहीं देगा और घर से उठाना मुश्किल होगा तो दलाल पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेता है।

​दलाल कहता है, घर से निकालने का काम मेरा है, मैं उसे बाहर ले आऊंगा। तुम बस मोटरसाइकिल लेकर आ जाना, हम उसे सड़क से उठा लेंगे और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले चलेंगे। इस बातचीत से यह साफ होता है कि अपराधियों को पकड़ने का मकसद कानून का राज स्थापित करना नहीं, बल्कि उनसे मोटी रकम ऐंठना था।

​साइबर ठगी का गढ़ और मिलीभगत

​ऑडियो में साइबर ठग का ठिकाना झरनडिया बताया गया है, जबकि दलाल का गांव खेड़ला बताया जा रहा है। यह ऑडियो इस कड़वे सच को उजागर करता है कि राजस्थान के मेवात क्षेत्र में पैर पसार चुके साइबर फ्रॉड के नेटवर्क में किस तरह पुलिस के कुछ कारिंदे और दलाल मिलकर वसूली उद्योग चला रहे हैं। ऑडियो में अन्य लोगों से भी पैसे उगाहने का जिक्र है, लेकिन सिपाही बड़ी मछली (बड़े ठग) पर हाथ डालने में अधिक रुचि दिखाता है।

​पुलिस विभाग में हड़कंप, जांच शुरू

जैसे ही यह ऑडियो वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी मनीष चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगढ़बास के डीएसपी लाल सिंह को मामले की जांच सौंपी है।

​डीएसपी लाल सिंह का कहना है कि हमें एसपी कार्यालय से एक परिवाद प्राप्त हुआ है। वायरल ऑडियो को सुना गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से पैसों के लेनदेन व अनैतिक बातचीत सुनाई दे रही है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी सिपाही और दलाल के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:-

कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व बनाने का मामला, सरकार का दावा-एनटीसीए की सिफारिश के अनुरूप बढ़ेगा एरिया

कौन है विनायक प्रताप सिंह, जिनकी पीएम मोदी के साथ तस्वीर ने बढ़ाई सियासी हलचल

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी, 14 मार्च से भरे जाएंगे आवेदन, जानिए पूरी जानकारी

इंडस्ट्री की जगह जमीन का खेल, छूट लेकर बेच दिया इंडस्ट्रियल प्लॉट, कैग ने पकड़ी एक करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी

Tags:
  • वायरल ऑडियो
  • सोशल मीडिया
  • अवैध वसूली
  • पुलिस कांस्टेबल
  • खैरथल-तिजारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती