IPL मैच के टिकटों को लेकर तोड़फोड़, राजस्थान रॉयल्स के फाड़े पोस्टर, पुलिस ने युवाओं पर चलाई लाठियां
News In Short
- जयपुर में IPL मैच के टिकट को लेकर SMS स्टेडियम के बाहर युवाओं ने हंगामा किया।
- युवाओं ने टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए स्टेडियम के बाहर तोड़फोड़ की।
- पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग किया और कुछ युवाओं को हिरासत में लिया।
- टिकटों की बिक्री को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
- स्टेडियम प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
News In Detail
राजस्थान की राजधानी जयपुर में IPL मैच को लेकर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सवाई मान सिंह स्टेडियम (SMS Stadium) में IPL 2026 के पहले मैच से पूर्व ही हंगामा हो गया। 25 अप्रैल को होने वाले IPL मैच के लिए टिकटों को लेकर स्टेडियम पर बाहर तोड़फोड़ हुई।
टिकटों की कालाबाजारी का आरोप
दरअसल, 24 अप्रैल को SMS स्टेडियम के बाहर युवाओं ने टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं का कहना था कि प्रबंधन टिकटों को अधिक दाम पर बेच रहा है। खुले आम कालाबाजारी हो रही है। नाराज युवाओं ने स्टेडियम के बाहर तोड़फोड़ की और बैरिकेट्स को तोड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने पोस्टरों को भी फाड़ दिया और गेट बंद कर धरना देना शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम से स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें लग गई और काफी अफरातफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने किया बल प्रयोग
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखकर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और युवाओं को खदेड़ दिया। कुछ युवाओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध भी किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ युवाओं को हिरासत में भी ले लिया। कुछ लोगो का कहना है कि हम सुबह 6:00 बजे से यहां लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन टिकट नहीं मिल रही है। यहां प्रबंधन के लोग कालाबजारी कर रहे है टिकटों को महगें भाव में बेच रहे है।
प्रबंधन से संपर्क की कोशिश
इस विवाद पर स्टेडियम के प्रबंधन की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है। आरसीए के संयोजक मोहित यादव और राजस्थान रॉयल्स के सीईओ राजीव खन्ना से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों से संपर्क नहीं हो पाया और कोई जवाब नहीं मिला।
पुलिस और प्रशंसकों के बीच तनाव
पुलिस द्वारा बल प्रयोग और युवाओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद यह मामला उग्र होता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग प्रबंधन पर गुस्से में हैं, तो कुछ पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढे़:-
राघव चड्ढा पर बोले गहलोत- पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाओ, फिर भाजपा में आते ही केस खत्म
जयपाल हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, पूर्व विधायक के भाई सहित 9 दोषी करार, 2 आरोपी बरी