ईरानी घेराबंदी में फंसा राजस्थान का लाल, होर्मुज में जहाज हुआ जब्त, वीडियो संदेश में सुनाई गोलियों की अवाज

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj (71)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के श्रीगंगानगर के संजय महार मर्चेंट नेवी में उप-कप्तान हैं। वह ईरान के IRGC द्वारा जब्त किए गए जहाज एपामिनोडास में फंसे हुए हैं। उनका परिवार सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप की गुहार कर रहा है।

News In Short

  • राजस्थान के संजय महार ईरान के IRGC द्वारा जब्त जहाज एपामिनोडास में फंसे।
  • ईरान ने नेविगेशन प्रणाली से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और जहाज जब्त कर लिया।
  • संजय ने गोलियों की तड़तड़ाहट और ईरानी घेराबंदी की घटना वीडियो कॉल में साझा की।
  • 21 चालक दल के सदस्य में भारतीय, फिलीपीन, यूक्रेनी और श्रीलंकाई नागरिक शामिल।
  • संजय के परिवार ने भारत सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप की गुहार की।

News In Detail

Sri Ganganagar: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में युद्ध के बीच राजस्थान के श्रीगंगानगर का एक परिवार गहरी चिंता में डूबा है। 15 साल से मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे श्रीगंगानगर के संजय महार (38) उन 21 जहाज चालक दल सदस्यों में हैं, जिन्हें ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बंधक बना लिया है। संजय अब अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और समुद्री संघर्ष के बीच फंस गए हैं।

मुंद्रा पोर्ट आ रहा था जहाज, रास्ते में इंटरसेप्ट

लाइबेरिया के झंडे वाला कंटेनर जहाज 'एपामिनोडास' गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर बढ़ रहा था। बुधवार सुबह जब जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर रहा था, तभी ईरानी सेना ने इसे चारों तरफ से घेर लिया।

संजय महार ने जहाज से साझा किए गए एक वीडियो में बताया कि सुबह करीब 8 बजे अचानक भारी गोलीबारी शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुनते ही हम सभी अपनी जान बचाने के लिए जहाज के अंदर के केबिनों में छिप गए।

21 सदस्य, 5 देश और एक ईरानी स्कॉर्ट

जहाज पर संजय के साथ फिलीपींस, यूक्रेन, श्रीलंका और भारत के कुल 21 सदस्य सवार हैं। संजय पिछले 15 वर्षों से मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहे हैं। महज 20 दिन पहले ही सऊदी अरब के लिए घर से विदा हुए थे। उन्होंने बताया कि जहाज तीन-चार दिनों से क्लियरेंस का इंतजार कर रहा था ताकि वह सुरक्षित भारत पहुँच सके, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

ईरान का नेविगेशन से छेड़छाड़ का आरोप

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का दावा है कि जहाज की नेविगेशन प्रणाली के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिससे समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो रहा था। इसी को आधार बनाकर उन्होंने जहाज को अपनी कस्टडी में लिया और उसे ईरानी तट की ओर ले गए।

पिता को मिला भरोसा कि मैं सुरक्षित हूं

संजय के पिता ने बताया कि उन्हें इस भयावह घटना की जानकारी मीडिया से मिली। हालांकि, संजय ने संपर्क कर परिवार को ढांढस बंधाया है कि वे फिलहाल सुरक्षित हैं। लेकिन, एक विदेशी सेना की गिरफ्त में होने के कारण अनहोनी का डर लगातार बना हुआ है।

संजय के भाई ने स्थानीय विधायक जयदीप बिहानी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई है। परिवार की मांग है कि भारत सरकार तुरंत ईरानी दूतावास से संपर्क कर कूटनीतिक हस्तक्षेप करे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इस मामले को प्राथमिकता पर लें ताकि संजय सहित सभी भारतीय क्रू मेंबर्स की घर वापसी हो सके।

ये भी पढ़ें:-

पुलिस टॉर्चर के बाद ज्वेलर ने दी जान, भाई ने भी खाया जहर, एम्स में मौत के बाद बवाल

IAS आरती डोगरा को 24 घंटे में मिली राहत, ACB जांच के आदेश पर लगी रोक

12 दिन में दूसरी बार मिली धमकी, मेल में लिखा - राजीव गांधी हत्याकांड की तरह उड़ा देंगे विधानसभा

वाइस चांसलर की गाड़ी का घेराव, छात्र बोले- मैडम, आप तो ये RSS वाली ड्रेस ही ले लो!

Tags:
  • श्रीगंगानगर
  • IRGC
  • इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • मिडिल ईस्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर