पुलिस टॉर्चर के बाद ज्वेलर ने दी जान, भाई ने भी खाया जहर, एम्स में मौत के बाद बवाल

Jageshwar prasad | Apr 24, 2026, 16:34 IST
Share
Ashish Bhardwaj (70)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में पाली जिले के ज्वेलर वरदाराम ने चेन्नई पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर जहर खा लिया। उसके छोटे भाई ने भी उसी डर से आत्महत्या की कोशिश की।

News In Short

  • पाली में ज्वेलर वरदाराम ने पुलिस टॉर्चर के बाद जहर खा की आत्महत्या।
  • छोटे भाई ने बड़े भाई की मौत के बाद आत्महत्या की कोशिश की।
  • पुलिस पर ज्वेलर से 1 किलो सोना मांगने और धमकाने का आरोप।
  • परिजनों ने पुलिस और ज्वेलरी शॉप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
  • चेन्नई के महावीर जैन की दुकान में हुई चोरी पर चेन्नई पुलिस कर रही है जांच।

News In Detail

राजस्थान के पाली जिले के ज्वेलर वरदाराम ने चेन्नई पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी। स्थिति यह रही कि भाई को खोने के डर से छोटे भाई बुधाराम ने भी मौत को गले लगाने की कोशिश की। जोधपुर एम्स में इलाज के दौरान वरदाराम की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। परिजन और उनके समर्थक इस घटना के विरोध में एम्स के बाहर धरने पर बैठ गए।

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि इस मामले की जड़ें चेन्नई की एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी से जुड़ी हैं। चेन्नई के महावीर जैन की दुकान में हुई चोरी के आरोपियों के साथ मृतक वरदाराम ने कुछ ऑनलाइन लेन-देन किया था। इसी कड़ी को जोड़ते हुए चेन्नई पुलिस वरदाराम तक पहुंची।

मृतक की पत्नी किरण देवी का आरोप है कि 21 अप्रैल को चेन्नई पुलिस के दो कॉन्स्टेबल (शिवा और गोपी) उनके घर आए और वरदाराम को उठाकर बागड़ी थाने ले गए। वहां रात साढ़े आठ बजे तक उसे प्रताड़ित किया गया।

1 किलो सोना दो, वरना जेल जाओगे

पत्नी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोप है कि 22 अप्रैल को पीड़ित को सोजत के मोड भट्‌टा के पास एक होटल में बुलाया गया, जहां उसे सीधे शब्दों में धमकाया गया- या तो एक किलो सोना दो, वरना चोरी के झूठे केस में फंसाकर जिंदगी बर्बाद कर देंगे। इतना ही नहीं, ज्वेलर के रिश्तेदारों का आरोप है कि पुलिस ने जमीन कुर्क करने और मारपीट की धमकी भी दी थी।

आखिरी वॉइस मैसेज और दो भाइयों का सुसाइड

बुधवार शाम को सोजत के करमावास पट्टा निवासी वरदाराम ने जहर खा लिया। मरने से पहले उसने अपने छोटे भाई बुधाराम को वॉइस मैसेज भेजकर पूरी आपबीती सुनाई। अपने बड़े भाई का संदेश सुनकर और पुलिस के आने वाले खौफ से डरकर छोटे भाई बुधाराम ने भी जहर खा लिया।

वरदाराम की मौत की खबर फैलते ही समाज के लोग और परिजन जोधपुर एम्स के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मियों और महावीर जैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कठघरे में पुलिस और ज्वेलर

मृतक की पत्नी की रिपोर्ट में चेन्नई के ज्वेलर महावीर जैन, राहुल मेहता, निखिल सोनी और चेन्नई पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों के नाम शामिल हैं। फिलहाल अब पाली और जोधपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:-

12 दिन में दूसरी बार मिली धमकी, मेल में लिखा - राजीव गांधी हत्याकांड की तरह उड़ा देंगे विधानसभा

वाइस चांसलर की गाड़ी का घेराव, छात्र बोले- मैडम, आप तो ये RSS वाली ड्रेस ही ले लो!

सरकार नहीं बचा पा रही देवी-देवताओं की जमीनें, बड़े संकट में है ओरण भूमि, जानिए पूरा मामला

चार बार विधायक रहे नवनीत लाल निनामा ने दुनिया से कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Tags:
  • आत्महत्या
  • चोरी
  • पुलिस टॉर्चर
  • जोधपुर एम्स
  • पाली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती