12 दिन में दूसरी बार मिली धमकी, मेल में लिखा - राजीव गांधी हत्याकांड की तरह उड़ा देंगे विधानसभा

Jageshwar prasad | Apr 24, 2026, 15:34 IST
Share
Ashish Bhardwaj (69)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जयपुर स्थित विधानसभा को एक बार फिर बम धमकी मिली है। इसमें राजीव गांधी हत्याकांड जैसा हमला करने की धमकी दी गई है। यह धमकी पिछले 12 दिन में दूसरी बार मिली है।

News In Short

  • जयपुर में विधानसभा को एक बार फिर बम धमकी मिली।
  • धमकी में राजीव गांधी हत्याकांड जैसा हमला करने की बात कही गई।
  • पुलिस ने विधानसभा की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं।
  • 12 दिन में दूसरी बार विधानसभा को उड़ाने की धमकी मिली।
  • धमकी भरे ईमेल की बाढ़, अब तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इमारत राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार सुबह एक ईमेल ने पुलिस महकमे से लेकर सरकार तक हड़कंप मचा दिया। मेल में न सिर्फ धमाके की बात थी, बल्कि राजीव गांधी हत्याकांड जैसा आत्मघाती हमला दोहराने की सीधी धमकी दी गई थी। पिछले 12 दिन में यह दूसरा मौका है जब लोकतंत्र के इस मजबूत स्तम्भ को उड़ाने की धमकी मिली है।

ठीक 1 बजे होगा आत्मघाती हमला

शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदेश लैंड हुआ। मेल में लिखा था कि राजस्थान विधानसभा में ठीक 1 बजे आत्मघाती हमला होगा। दो हमलावर बेल्ट बम पहनकर आएंगे और वैसा ही धमाका करेंगे, जैसा राजीव गांधी की हत्या में हुआ था। इस मैसेज के मिलते ही ज्योति नगर थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में आ गईं थी। फिलहाल सब सामान्य है।

डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता तैनात

धमकी की गंभीरता को देखते हुए ज्योति नगर थानाधिकारी संतरा मीणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल विधानसभा पहुंचा। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीम ने विधानसभा के हर कमरे, गैलरी और गार्डन की गहनता से तलाशी ली। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस को भी मुस्तैद रखा गया। घंटों चली मशक्कत के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

13 अप्रैल को भी मिली थी धमकी

यह पहली बार नहीं है जब धमकी मिली हो। ठीक 12 दिन पहले 13 अप्रैल को भी ऐसा ही एक ईमेल मिला था। जयपुर में पिछले कुछ समय से धमकी भरे ईमेल की बाढ़ सी आ गई है हाईकोर्ट, सीएमओ (CMO), सवाई मानसिंह स्टेडियम, पासपोर्ट ऑफिस और कई नामचीन स्थानों को उड़ने की धमकी मिल चुकी है।

विडंबना यह है कि अब तक एक भी मामले में कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है। शातिर बदमाश प्रॉक्सी सर्वर और वीपीएन (VPN) का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना साइबर एक्सपर्ट्स के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें:-

वाइस चांसलर की गाड़ी का घेराव, छात्र बोले- मैडम, आप तो ये RSS वाली ड्रेस ही ले लो!

सरकार नहीं बचा पा रही देवी-देवताओं की जमीनें, बड़े संकट में है ओरण भूमि, जानिए पूरा मामला

चार बार विधायक रहे नवनीत लाल निनामा ने दुनिया से कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

जब 694 CC का वाहन ढोएगा 2 टन कचरे का पहाड़, सरकार के निर्णय पर उठे सवाल

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • जयपुर
  • हाईकोर्ट
  • विधानसभा
  • धमकी
  • सीएमओ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग