रेलवे ने यात्रियों दी राहत, 2 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को किया नियमित
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर-बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस बनी।
- 26 अगस्त 2026 से नए नंबर 19723/19724 से चलेगी।
- त्योहारी सीजन में लालकुआं-साबरमती स्पेशल ट्रेन भी शुरू होगी।
- दोनों ट्रेनों में यात्रियों के लिए 20-20 कोच होंगे।
- रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया फैसला।
रेलवे ने यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 09723/09724, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को अब गाड़ी संख्या 19723/19724 के रूप में नियमित एक्सप्रेस रेलसेवा में बदल दिया गया है। इसके अलावा त्योहारी सीजन के लिए लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।
जयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस का नया शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19723, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी। यह ट्रेन हर बुधवार जयपुर से सुबह 8:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 19724, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी। यह ट्रेन हर गुरुवार बांद्रा टर्मिनस से सुबह 8:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
कितने डिब्बे होंगे इस ट्रेन में
इस रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार डिब्बे शामिल होंगे।
त्योहारी सीजन के लिए लालकुआं-साबरमती स्पेशल
भारतीय रेलवे ने त्योहारों के मौके पर बढ़ने वाले यात्री यातायात को देखते हुए लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। यह ट्रेन कुल 13 ट्रिप में चलेगी।
अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 05344, लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह हर बुधवार लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर गुरुवार को जयपुर स्टेशन पर रात 12:35 बजे पहुंचेगी और 12:45 बजे आगे रवाना होकर सुबह 11:05 बजे साबरमती पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 05345, साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 सितंबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह हर गुरुवार साबरमती से शाम 4 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर रात 2 बजे पहुंचेगी और 2:10 बजे आगे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर और महेसाना स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में कितने डिब्बे होंगे
लालकुआं-साबरमती स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।
ये खबर भी पढे़:-
हरभजन के वीडियो से मचा हंगामा, राजस्थान-पंजाब हुए आमने-सामने
निकाय-पंचायत चुनाव से पहले SC-ST के रिटायर्ड अधिकारियों से क्यों मिले CM भजनलाल?
निकाय चुनाव में 60 सीटें OBC के लिए हो सकती है रिजर्व, 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी
निकाय चुनाव से पहले शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 66 अधिकारियों के किए तबादले