निकाय चुनाव में 60 सीटें OBC के लिए हो सकती है रिजर्व, 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी

Ashish Bhardwaj | Aug 12, 2026, 11:38 IST
Share
पंचायत चुनाव
पंचायत चुनाव

राजस्थान में निकाय और पंचायतीराज चुनावों से पहले आरक्षण लॉटरी की तारीखें तय हो गई हैं। निकाय-जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को होगी। सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण 18 अगस्त को तय होगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण लॉटरी होगी।
  • 13 अगस्त को मेयर, सभापति और जिला प्रमुख पदों की लॉटरी।
  • 309 शहरी निकायों में OBC, SC और ST आरक्षण तय होगा।
  • 17 अगस्त को वार्ड और पंचायत समिति स्तर की लॉटरी निकलेगी।
  • 18 अगस्त को सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण तय होगा।
प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव से पहले शहरी निकायों के चुनाव होंगे। लेकिन आरक्षण की लॉटरी दोनों संस्थाओं की एक साथ निकाली जाएगी। शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं में एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए तय होगा।

कितनी सीटें किस वर्ग के लिए रिजर्व

प्रदेश के 309 शहरी निकायों में से 60 निकायों में प्रमुख पद ओबीसी (OBC ) के लिए आरक्षित होंगे। वहीं 50 निकायों में एससी (SC) और 11 निकायों में एसटी (ST) के लिए निकाय प्रमुख पद रिजर्व होंगे।

41 जिला परिषदों में जिला प्रमुख पद में से 8 एससी, 7 एसटी और 5 ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से 5 जिला परिषदों में ओबीसी वर्ग से ही निकाय प्रमुख बनाए जाएंगे।

निकाय-जिला प्रमुखों की लॉटरी कल

शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर में अलग-अलग समय पर निकाली जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग में मेयर, सभापति और नगर पालिका अध्यक्षों के पदों की आरक्षण लॉटरी सुबह 10:30 बजे निकाली जाएगी।

इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में 41 जिला प्रमुखों के पदों पर एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।

जिला स्तर पर 17 अगस्त को होगी लॉटरी

जिलों में प्रधान, जिला परिषद, पंचायत समिति वार्ड और शहरी निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को निकाली जाएगी। यह लॉटरी कलेक्टर के स्तर पर होगी।

इसमें पंचायत समिति प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों का आरक्षण तय होगा। इसी दिन नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी निकाली जाएगी।

सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण की लॉटरी 18 को

एसडीओ (SDO) स्तर पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी 18 अगस्त को निकाली जाएगी। इसमें सरपंच और वार्ड पंचों के लिए एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण तय होगा।

महिलाओं के लिए अलग-अलग आरक्षण प्रतिशत

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। वहीं शहरी निकायों में यह आरक्षण 33 प्रतिशत होगा। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के भीतर भी महिला आरक्षण लागू रहेगा।

पिछले चुनाव से अलग होगा आरक्षण पैटर्न

शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण के लिए तय पैटर्न के अनुसार, पिछले चुनाव में जो संस्थाएं और निकाय जिस वर्ग के लिए रिजर्व थीं, उन्हें अलग करके नई लॉटरी निकाली जाएगी।

इसका मतलब यह है कि पिछली बार जो सीट सामान्य वर्ग के लिए थी, वह इस बार आरक्षित हो सकती है। वहीं जो सीटें पहले आरक्षित थीं, वे इस बार खुली या किसी अन्य वर्ग के लिए तय हो सकती हैं।

FAQ

  1. निकाय और जिला प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी कब निकलेगी?
    यह लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर में निकाली जाएगी। सुबह निकाय प्रमुखों की और दोपहर में जिला प्रमुखों की लॉटरी होगी।
  2. सरपंच और वार्ड पंच का आरक्षण कब तय होगा?
    सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीओ स्तर पर निकाली जाएगी।
  3. निकाय चुनाव में महिलाओं को कितना आरक्षण मिलेगा?
    पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत और शहरी निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

ये खबर भी पढे़:-

निकाय चुनाव से पहले शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 66 अधिकारियों के किए तबादले

राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, 48 ट्रेनी अफसरों को मिली पोस्टिंग

8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर

मेवाराम-हरीश चौधरी खेमे में टकराव, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले- मनमुटाव करेंगे ठीक

Tags:
  • राजस्थान
  • महिला आरक्षण
  • आरक्षण
  • ग्राम पंचायत
  • निकाय और पंचायत चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा