कांग्रेस विधायक की बेटी की कार का एक्सीडेंट, कुत्तों को बचाने में हुआ हादसा

Ashish Bhardwaj | Apr 07, 2026, 18:14 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जयपुर में सोमवार देर रात कार हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर पेड़ और पोल से जा टकराई। कार को कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी चला रही थीं।

News In Short

  • जयपुर में कांग्रेस विधायक हरिश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार दुर्घटनाग्रस्त।
  • हादसा विधानसभा गेट के पास हुआ, जहां कार सिग्नल पोल और पेड़ से टकराई।
  • आस्था चौधरी और अन्य सवार सुरक्षित रहे, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
  • सड़क पर अचानक कुत्तों के आने से आस्था ने कार से नियंत्रण खो दिया।
  • हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने भेजा।

News In Detail

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस विधायक हरिश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह एक्सीडेंट विधानसभा के मुख्य गेट के पास हुआ। कार ट्रैफिक सिग्नल पोल और एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।



हादसे का कारण

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आस्था चौधरी की कार अंबेडकर सर्कल से एमएलए क्वार्टर की ओर जा रही थी। अचानक सड़क पर चार से पांच कुत्ते आ गए। इन्हें बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार पोल तथा पेड़ से टकरा गई। इसे ही हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।



कार का रजिस्टर्ड पता

पुलिसकर्मी कैलाश ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार कांग्रेस विधायक हरिश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह कार नागौर के एक एड्रेस पर रजिस्टर्ड है। हादसे के समय आस्था चौधरी स्वयं वाहन चला रही थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने लाया।



हादसे में किसी को चोट नहीं आई

हादसे के दौरान कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने अब तक इस घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।



ये भी पढे़:-

क्या ईसाई समुदाय भाजपा की चुनावी नैया पार लगाएगा, केरल की हवाओं में तैर रहा बड़ा सवाल



नहीं बदल रहा पुलिस का चेहरा, कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के मैले दाग



जानिए आईपीएस माधव उपाध्याय की संपत्ति का पूरा हिसाब, जो प्रोबेशन पीरियड में ही भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे



अवैध खनन करने वालों से वसूली में दो आरपीएस एपीओ, आईपीएस पहले ही हटाए