'What the F... Happening' कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भड़के दीपके, सरकार पर साधा निशाना

Saurabh Mishra | Aug 21, 2026, 15:20 IST
CJP के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ा और उनकी गाड़ियां भी तोड़ीं
जयपुर के बगरू विधानसभा कंवरापुरा में स्कूल निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में हाथापाई हुई। गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई। इसके बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पर भड़ास निकाली।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर में कंवरापुरा के एक स्कूल निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई।
  • सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने Gen-Z भाषा में सरकार पर बरसे।
  • CJP के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ा और उनकी गाड़ियां भी तोड़ीं।
  • अभिजीत दीपके ने कहा- राजस्थान में सरकार गुंडे चला रहे हैं।
  • ग्रामीणों का सीधा जवाब- हमें बाहरी राजनीति नहीं चाहिए।

जयपुर के बगरू क्षेत्र के कंवरापुरा में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान बवाल हुआ। CJP (Cockroach Janta Party) कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों में हाथापाई हो गई। ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली।



CJP कार्यकर्ताओं को कंवरापुरा गांव में पीटा

दावा किया जा रहा था कि स्कूल जर्जर हालत में और भैंसों के तबेले के पास संचालित हो रहा है। इसी की पड़ताल करने CJP सह-संयोजक आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ शुक्रवार सुबह वहां पहुंचे थे।



टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक लिया। ग्रामीणों ने स्कूल का राजनीतिकरण न करने की चेतावनी दी। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।



अभिजीत दीपके ने एक्स पर सरकार को घेरा

अभिजीत दीपके ने अपने करीबी सहयोगी आशुतोष रांका और अन्य कार्यकर्ताओं की पिटाई से नाराज सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जेन-जी अंदाज में लिखा कि राजस्थान में आखिर हो क्या रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में विपक्षी कार्यकर्ताओं की जान खतरे में डाली जा रही।



दीपके ने एक्स (ट्विटर) पर कई पोस्ट में प्रशासन औरराजस्थान सरकारपर सीधा निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भाजपा समर्थक उनकी टीम के साथियों के खिलाफ हिंसक हो गए हैं। उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है।



पुलिस की मौजूदगी में सीजेपी कार्यकर्ताओं की हुई पिटाई

CJP नेताओं का आरोप है कि घटनास्थल पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद उपद्रवियों को नहीं रोका गया। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। घटना के बाद से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे, जिनमें झड़प और गाड़ियों के शीशे टूटते देखे जा सकते।



CJP की भाषाशैली फिर विवादों में

राजस्थान के स्कूल में कार्यकर्ताओं के हुई पिटाई के बाद CJP नेताओं की भाषाशैली एक बार फिर चर्चा का विषय बनी। अभिजीत दीपके के शब्दों पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। इससे पहले भी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने के आरोप लग चुके। उस समय मामला बढ़ने पर कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी थी।



कंवरपुरा गांव के लोगों ने कहा वो खुद स्कूल ठीक करेंगे

कंवरापुरा के स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे खुद अपने स्कूल की व्यवस्थाएं सुधारने में जुटे हैं। उनके मुताबिक सरकार से पहले ही 12 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी लोग सिर्फ वीडियो बनाकर पब्लिसिटी पाना चाहते हैं। उनका कहना है कि इससे गांव और बच्चों की गलत छवि बनती है। फिलहाल सांगानेर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात है। पूरे मामले की जांच जारी है।



FAQ

  1. जयपुर के कंवरापुरा गांव में CJP कार्यकर्ताओं के साथ क्या हुआ था?
    CJP कार्यकर्ता गांव के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों से उनकी झड़प हो गई। ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।
  2. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इस पर क्या कहा?
    अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर सरकार और पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं की सुरक्षा नहीं की गई। उनकी भाषा को लेकर भी विवाद हुआ।
  3. जयपुर से लगे कंवरपुरा गांव के लोगों का पूरे विवाद पर क्या कहना है?
    ग्रामीणों का कहना है कि वे खुद स्कूल सुधारने में जुटे हैं और बजट भी मंजूर हो चुका है। उनका आरोप है कि बाहरी लोग सिर्फ पब्लिसिटी के लिए आते हैं। वे इसे गांव की छवि खराब करने वाला बताते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...



मदन दिलावर को आशुतोष रांका की चुनौती,राजस्थान के 10 बेहतरीन स्कूल दिखाएं



स्कूल निरीक्षण पर पहुंची CJP को ग्रामीणों ने रोका, कहा-नहीं करने देंगे राजनीति



सरकारी स्कूलों में प्रवेश पर रोक, अब CJP का 9 जिलों में स्कूल ठीक करो अभियान



राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 77 हजार गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति, जानें भर्ती प्रक्रिया



Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • जयपुर
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • आशुतोष रांका