CJP ने शिक्षा मंत्री को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Ashish Bhardwaj | Aug 21, 2026, 11:22 IST
Share
सरकारी स्कूल पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने रोका
सरकारी स्कूल पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने रोका

जयपुर के बगरू में CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर स्कूल के निरीक्षण के दौरान हमला हुआ। उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया और कई कार्यकर्ता घायल हुए। CJP ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर हमलावरों की गिरफ्तारी मांग की।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हुआ हमला।
  • स्कूल निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई।
  • डोटासरा बोले- हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे।
  • 2 महीने पहले अभिजीत दीपके पर हुआ था हमला।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम।
जयपुर जिले के बगरू क्षेत्र में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान हिंसक हमला हुआ। रांका शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

आरोप है कि ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया, गाड़ियों पर पथराव किया। इस हमले में CJP के 5 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

CJP ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर हमलावरों की गिरफ्तारी और स्कूल निरीक्षण रोकने के आदेश को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस हमले की निंदा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।

क्या है पूरा विवाद?

CJP कार्यकर्ता स्कूल ठीक करो अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के जर्जर हालात का निरीक्षण कर रहे थे। रामपुरा गांव का यह स्कूल बंद पड़ा है और बच्चे एक टीनशेड (जो भैंसों के तबेले के पास है) के नीचे पढ़ रहे हैं।

स्कूल की बिल्डिंग जर्जर है और दीवारों की ईंटें गिर गई हैं। CJP का कहना है कि ग्रामीणों ने ही उन्हें बुलाया था कि स्कूल ठीक नहीं हुआ है, लेकिन जब वे पहुंचे तो हमला किया गया।

सरकारी स्कूल पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने रोका और मारपीट की
सरकारी स्कूल पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने रोका और मारपीट की


हमले में क्या हुआ?

मारपीट: आशुतोष रांका और उनके साथियों की पिटाई की गई।

पथराव: उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए और शीशे तोड़ दिए गए।

महिलाओं पर हमला: CJP की महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी।

घायल: आशुतोष रांका, संजू वर्मा, सलमान, रेखा शर्मा, विशाल सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक का हाथ फ्रैक्चर हुआ है।

गाड़ियां तोड़ी: हमलावरों ने कारों के शीशे और मोबाइल फोन तोड़ दिए।

CJP का क्या कहना है?

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, यह हमला शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। हमने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी हो और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लिया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे और दिलावर के इस्तीफे की मांग करेंगे।

ग्रामीणों और पुलिस का क्या कहना है?

ग्रामीणों का कहना: CJP के 200-250 लोग सरिए-आरी लेकर आए थे। हमने उन्हें कोई चोट नहीं पहुंचाई। स्कूल की मरम्मत हमारे विधायक 12 लाख रुपए से करवाएंगे। हम यहां भाजपा या कांग्रेस के अलावा किसी अन्य पार्टी को नहीं आने देंगे।

पुलिस का कहना: SHO राजेश गौतम ने बताया कि सुबह दो बार CJP को समझाइश कर वापस भेज दिया गया था, लेकिन जब वे दोबारा पहुंचे तो ग्रामीण भड़क गए। पुलिस के पहुंचने से पहले CJP कार्यकर्ता मौके से चले गए।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमला करने वाले ग्रामीण नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस सरकार से परेशान हर व्यक्ति के साथ खड़ी रहेगी।

विधानसभा में मुद्दा: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में इस मामले को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि शिक्षा की हालत खराब है और स्कूलों में जाने वालों को पीटा जा रहा है।

पिछला हमला

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर भी 15 जून 2026 को जयपुर में हमला हुआ था, जब वे NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

ये खबर भी पढे़:-

अजमेर जेल में नशे का गोरखधंधा, एक ही नंबर पर 1283 बार कॉल और 50 लाख का लेनदेन

रामदेवरा मेले के लिए रोडवेज ने कसी कमर, 60 से ज्यादा चलेंगी मेला स्पेशल बसें

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन, 31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर

भाजपा टि​कट, पार्षद की रेस, प्रतिद्वंद्वी चुनेंगे प्रत्याशी!

Tags:
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • CJP
  • स्कूल ठीक करो अभियान
  • आशुतोष रांका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान