राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को मिला एक्सटेंशन
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन, 31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर
Saurabh Mishra | Published:
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला।
राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को केंद्र सरकार ने 6 महीने का एक्सटेंशन दिया है। वे अब 28 फरवरी 2027 तक पद पर रहेंगे। पहले वे 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को मिला एक्सटेंशन।
- केंद्र सरकार ने सीएस के सेवा विस्तार को दी मंजूरी।
- वी श्रीनिवास 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे।
- अब वो 28 फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे।
- राज्य सरकार ने पहले ही इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।
राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों मुख्य सचिव के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई। वी श्रीनिवास ने 17 नवंबर 2025 को राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। इससे पहले वे सेंट्रल डेपुटेशन पर थे।
मुख्य सचिव श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन
सीएस बनने से पहले 7 साल केंद्रीय डेपुटेशन पर थे
श्रीनिवास सीएस बनने से पहले सात साल केंद्रीय डेपुटेशन पर थे। उन्हें 14 नवंबर 2025 की शाम को केंद्रीय डेपुटेशन से राजस्थान के लिए रिलीव किया गया था। इससे पहले वे केंद्रीय प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत, पेंशन्स और पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव थे।
पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के रिश्तेदार हैं श्रीनिवास
उनके जसोल परिवार से आज भी अच्छे रिश्ते हैं। इसके बाद वे वॉशिंगटन में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (International Monetary Fund) में भारत के कार्यकारी निदेशक के तकनीकी सहायक रहे।
गहलोत सरकार में भी मिला था एक्सटेंशन
सीनियर आईएएस उषा शर्मा को 31 जनवरी 2022 को राजस्थान का मुख्य सचिव बनाया गया था। वे 30 जून 2023 को रिटायर होने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही उन्हें 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया था।
उषा शर्मा 2012 से लेकर सीएस बनने तक लगातार सेंट्रल डेपुटेशन पर रही थीं। इसलिए उनके एक्सटेंशन को भी उनके केंद्रीय संपर्कों से जोड़कर देखा गया था।
FAQ
- राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को कितने महीने का एक्सटेंशन मिला है?
वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला है। वे अब 28 फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव पद पर रहेंगे। पहले वे 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। - वी श्रीनिवास ने मुख्य सचिव का पद कब संभाला था?
उन्होंने 17 नवंबर 2025 को मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। इससे पहले तत्कालीन सीएस सुधांश पंत सेंट्रल डेपुटेशन पर चले गए थे। श्रीनिवास 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं। - क्या इससे पहले भी राजस्थान में किसी मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिला है?
हां, गहलोत सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्य सचिव उषा शर्मा को भी 6 महीने का एक्सटेंशन मिला था। उन्हें 2023 में रिटायरमेंट से पहले यह एक्सटेंशन दिया गया था।
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास रखेंगे अधिकारी-कर्मचारियों की परफॉर्मेंस पर नजर, इस फॉर्मूला से होगी मॉनिटरिंग
राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला, बहनों को मिलेगा डबल गिफ्ट
चिकित्सा विभाग में तबादला विवाद, आदेशों को नहीं माना, मंत्री ने जताई नाराजगी
राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, प्रमोशन में मिलेगी 2 वर्ष की विशेष राहत
राजस्थान में तीन साल में 29 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता जोड़ने का दावा, 28 जिलों के किसानों को दिन में बिजली
By Raghvendra Singh Rathore
पैरा निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल को मिला अर्जुन पुरस्कार, 8 साल की उम्र में हादसे में गंवाया था एक पैर; अब देश का बढ़ाया गौरव
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
By Jageshwar Prasad
UPSC की तर्ज पर RPSC कैलेंडर: अब हर साल हो सकेगी RAS भर्ती, 500 से ज्यादा पदों की तैयारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
लाड़ली बहनों, खुश हो जाओ! आ गए आपके 1500 रुपए, CM मोहन यादव ने जारी कर दी 42वीं किस्त
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की तैयारी: 10 जनवरी से सेल्फ इन्युमरेशन प्रोसेस होगा शुरू, घर बैठे भर सकेंगे कास्ट और फैमिली डिटेल्स
By Arohi Raj
MPESB Police Bharti: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें किन अभ्यर्थियों के लिए है मौका
By Kaushiki