राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, प्रमोशन में मिलेगी 2 वर्ष की विशेष राहत
Jageshwar prasad | Jun 18, 2026, 07:42 IST
सीएम भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों की पदोन्नति में दो साल की छूट दी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति में 2 वर्ष की विशेष छूट देने की मंजूरी दी। सचिवालय में 149 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी मिली है।
समझें क्या है पूरा मामला
- सीएम भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों की पदोन्नति में दो साल की छूट दी।
- शासन सचिवालय में भी 149 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई।
- इनमें 15 सहायक शासन सचिव, 67 एएसओ और 67 लिपिक पद शामिल।
- हजारों कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिलने का रास्ता खुलेगा।
- पहले छूट ले चुके कर्मचारी नई व्यवस्था से बाहर रहेंगे।
इससे हजारों कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिलने का रास्ता खुलेगा। साथ ही शासन सचिवालय में 149 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।
क्या है नियम?
इस छूट का मतलब सीधा है। जिन कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए सेवा अवधि में कुछ समय कम रह गया था। उन्हें अब दो वर्ष की विशेष छूट देकर पदोन्नत किया जा सकेगा।
हालांकि इसमें एक शर्त राखी गई है। जिन कर्मचारियों ने विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी (Departmental Promotion Committee) के वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में पहले ही इस तरह की छूट का लाभ उठाया है, उन्हें इस नई व्यवस्था से बाहर रखा जाएगा।
हजारों कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा
सचिवालय में 149 नए पद
इनमें 15 सहायक शासन सचिव के नए पद बनाए जाएंगे। इसके अलावा अराजपत्रित संवर्ग को मजबूत करने के लिए 67 सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer) और 67 लिपिक ग्रेड प्रथम के नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं।
प्रशासन होगा मजबूत
साथ ही नई भर्तियों और पदोन्नतियों के अवसर बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
FAQ
- राजस्थान सरकार में पदोन्नति में 2 साल की छूट क्या है?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए जरूरी सेवा अवधि में दो वर्ष की विशेष छूट देने का फैसला किया है। इससे जिन कर्मचारियों की सेवा अवधि थोड़ी कम थी, वे भी पदोन्नति के लिए पात्र हो सकेंगे। - राजस्थान में क्या सभी कर्मचारियों को पदोन्नति में छूट मिलेगी?
नहीं। जिन कर्मचारियों ने DPC वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में पहले ही इस तरह की छूट का लाभ उठाया है, उन्हें इस नई व्यवस्था से बाहर रखा जाएगा। बाकी सभी पात्र कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। - राजस्थान सचिवालय में 149 नए पद किन श्रेणियों में बनेंगे?
इनमें 15 सहायक शासन सचिव, 67 सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) और 67 लिपिक ग्रेड प्रथम के नए पद शामिल हैं। इन पदों के सृजन से सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें:-
शिक्षकों को 8 साल से ट्रांसफर का इंतजार, अब आंदोलन करने की तैयारी
राजस्थान को मिलेगा यमुना का पानी, बांध बनाने के लिए 6 राज्यों ने दी सहमति
राजस्थान में 9 साल बाद बढ़ी लाइसेंस फीस, होटल-रेस्टोरेंट-जिम होंगे महंगे
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj