राजस्थान को मिलेगा यमुना का पानी, बांध बनाने के लिए 6 राज्यों ने दी सहमति
Jageshwar prasad | Jun 17, 2026, 13:21 IST
किशाऊ बांध को मिली हरी झंडी
यमुना नदी का पानी राजस्थान तक पहुंचाने का काम एक कदम और बढ़ा है। छह राज्यों ने किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना के समझौता ज्ञापन (MoU) के मसौदे पर अपनी सहमति दी।
समझें क्या है पूरा मामला
- यमुना नदी का पानी राजस्थान तक पहुंचाने की दिशा में बड़ी सफलता।
- 6 राज्यों ने किशाऊ बांध प्रोजेक्ट के एमओयू के मसौदे पर दी सहमति।
- किशाऊ बांध प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार करेगी वहन।
- सहमति अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित बैठक में बनी।
- दशकों पुराने अंतर-राज्यीय जल वितरण विवाद को सुलझने का रास्ता खुला।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मध्य इस अहम मसौदे पर सहमति बनने के बाद अब इस परियोजना को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस समझौते से दशकों पुराने अंतर-राज्यीय जल वितरण विवाद को सुलझाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ मंत्री एवं अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल की सहमति
पूर्व में हिमाचल प्रदेश इस परियोजना के तहत अपने हिस्से के 10 प्रतिशत वित्तीय अंशदान को देने पर कुछ आपत्तियां जता रहा था। इसके कारण यह योजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थी।
हालांकि, इस बैठक में गृह मंत्री की मध्यस्थता और प्रभावी संवाद के बाद हिमाचल प्रदेश की इस चिंता का निवारण कर लिया गया, जिससे परियोजना को नई गति मिली है।
यमुना बेसिन से राज्यों को जल आवंटन
6 राज्यों ने किशाऊ बांध MoU पर दी सहमति
टोंस नदी पर बनेगा बड़ा बांध
किशाऊ बांध परियोजना उत्तराखंड के देहरादून जिले और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की सीमा पर टोंस नदी पर प्रस्तावित है। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध प्रोजेक्ट होगा। इसकी ऊंचाई 236 मीटर और लंबाई 680 मीटर होगी।
इससे न केवल 660 मेगावाट की स्वच्छ हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी का उत्पादन होगा, बल्कि सालाना 1,379 एमयू (Million Units) ग्रीन एनर्जी भी देश को मिलेगी।
सिंचाई, पेयजल और बिजली का अनूठा संगम
बांध में एकत्रित जल भंडार से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कृषि क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। साथ ही राजधानी दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के करोड़ों नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति संभव हो सकेगी।
FAQ
- किशाऊ बांध प्रोजेक्ट क्या है और कहां बनेगा?
किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध प्रोजेक्ट टोंस नदी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बनेगा । यह 236 मीटर ऊंचा बांध होगा और 660 मेगावाट बिजली पैदा करेगा । इससे सिंचाई और पेयजल आपूर्ति भी होगी । - राजस्थान को किशाऊ बांध परियोजना से क्या लाभ होगा?
राजस्थान को यमुना बेसिन से 1,917 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस पानी का उपयोग पीने और सिंचाई के लिए किया जाएगा। इससे राजस्थान के पूर्वी जिलों को सूखे से राहत मिलेगी। - किशाऊ बांध परियोजना का खर्च कैसे वहन किया जाएगा?
परियोजना के जल घटक का 90% खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी । शेष 10% खर्च छह राज्यों को समान रूप से वहन करना होगा । पावर कंपोनेंट का खर्च पानी से फायदा पाने वाले राज्य उठाएंगे ।
ये भी पढ़ें:-
NEET पेपरलीक पर राहुल का छात्रों से संवाद आज, जानिए कोटा दौरे का पूरा शेड्यूल
हाथी मोहन की कस्टडी सरकार के पास सुरक्षित, कोर्ट ने महावत को सौंपने पर लगाई रोक
8 मौतों का मुख्य आरोपी कयूम खान अलीगढ़ से गिरफ्तार, याकूब-फिरोज अब भी फरार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari