8 मौतों का मुख्य आरोपी कयूम खान अलीगढ़ से गिरफ्तार, याकूब-फिरोज अब भी फरार
Jageshwar prasad | Jun 17, 2026, 07:33 IST
अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग का मुख्य आरोपी कयूम खान अलीगढ़ से गिरफ्तार
राजस्थान के जयपुर के खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड में 8 की मौत के मुख्य आरोपी कयूम खान को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया। याकूब और फिरोज अब भी फरार।
समझें क्या है पूरा मामला
- अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
- कयूम खान को पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचा, वह दिल्ली-UP में छिपा था।
- आरोपी ने पकड़े जाने के डर से रिश्तेदारों से भी संपर्क तोड़ लिया था।
- दो अन्य आरोपी याकूब और फिरोज अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी।
- अग्निकांड के दिन आरोपी झुलसे लोगों को सड़क पर तड़पता छोड़कर भाग गए थे।
इस हादसे में एक बच्चे और दो भाइयों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी। कयूम पिछले 8 दिनों से दिल्ली और यूपी में ठिकाने बदल-बदलकर फरारी काट रहा था। अभी भी उसका भाई याकूब और बिजनेस पार्टनर फिरोज फरार हैं।
9 जून को क्या हुआ था?
उसी दिन दिल्ली से गाड़ियों में भरकर अवैध विस्फोटक सामान जयपुर लाया गया था। माल उतारने के लिए दिल्ली से दो युवक नासिर और रेहान भी साथ आए थे। माल उतरने के बाद गाड़ियां वापस लौट गईं लेकिन वे दोनों फैक्ट्री में आराम करने रुक गए।
तभी अचानक आग लगी। बारूद तक चिंगारी पहुंची तो धमाका हुआ। आरोपी कयूम और फिरोज दोनों युवकों को तड़पता छोड़कर मौके से भाग निकले। झुलसे लोग सड़क पर तड़पते नजर आए। इस हादसे में एक बच्चे और दो भाइयों समेत आठ लोगों की जान गई थी।
खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड के मुख्य आरोपी कयूम खान को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया
कयूम कौन है और कैसे चल रही थी यह फैक्ट्री?
फिरोज यहां शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल होने वाले पटाखों की अवैध पैकिंग करवाता था। इस कारोबार में याकूब और उसका भाई कयूम भी पार्टनर थे।
डीसीपी (ईस्ट) रंजिता शर्मा के अनुसार कयूम का दिल्ली से शुरू हुआ यह अवैध कारोबार था जिसे वह जयपुर में बड़े स्तर पर फैलाने की तैयारी में था। जयपुर के रहीम नगर सेकेंड में उसका आलीशान मकान है जहां से पूरे नेटवर्क को संचालित किया जाता था।
8 दिन दिल्ली-UP में भागता रहा
डीसीपी रंजिता शर्मा ने बताया कि फरारी के दौरान कयूम ने पकड़े जाने के डर से अपने रिश्तेदारों और परिजनों से भी संपर्क पूरी तरह काट लिया था।
अंत में खोह नागोरियान थानाधिकारी प्रकाशराम विश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने अलीगढ़ में दबिश दी और कयूम को दबोच लिया। टीम में एसआई मुकेश, एसआई बजरंग लाल, कॉन्स्टेबल धीरज और सुमनेश शामिल थे।
याकूब और फिरोज की तलाश जारी
FAQ
- जयपुर के खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड में कितने लोगों की मौत हुई?
9 जून 2026 को हुए इस हादसे में एक बच्चे और दो भाइयों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। - जयपुर के खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड में क्या सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं?
नहीं, अभी भी कयूम का भाई याकूब और बिजनेस पार्टनर फिरोज फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
ये भी पढ़ें:-
राहुल की कोटा यात्रा से पहले कांग्रेस ने लगाए आरोप, हटाए जा रहे बैनर
NEET री-एग्जाम से पहले एक और छात्र ने की सुसाइड, परिवार ने लगाए आरोप
पानी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, दिल्ली-मुंबई ट्रैक एक घंटे रोकी ट्रेन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari