NEET री-एग्जाम से पहले एक और छात्र ने की सुसाइड, परिवार ने लगाए आरोप

Ashish Bhardwaj | Jun 16, 2026, 19:42 IST
Share
सीकर सुसाइड
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के सीकर में एक और NEET अभ्यर्थी ने सुसाइड कर ली। यह कदम नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा से ठीक पहले उठाया गया है। छात्र का मई 2026 में हुई परीक्षा में तीसरा प्रयास था।

समझें पूरा मामला

  • सीकर में NEET के एक और अभ्यर्थी ने सुसाइड की।
  • एक महीने में छात्र के सुसाइड करने की यह दूसरी घटना।
  • मृतक उमेश का नीट के लिए यह तीसरा प्रयास था।
  • सुसाइड नोट में लिखा, दुनिया से दूर जा रहा हूं सॉरी।
  • मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर लगाए आरोप।
NEET की 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) से ठीक पहले राजस्थान के सीकर में 22 साल के एक NEET अभ्यर्थी ने सुसाइड कर ली है।
​
पुलिस के अनुसार मृतक उमेश का मेडिकल प्रवेश के लिए मई 2026 में हुई परीक्षा तीसरा प्रयास था। पहले वह कोचिंग सेंटरों में पढ़ाई कर चुका था। इस बार वह घर पर ही रहकर री-टेस्ट की तैयारी कर रहा था।
​
उमेश सीकर के एक अपार्टमेंट में अपनी मां और दो भाई-बहनों के साथ रहता था। उसके पिता मुंबई में एक व्यवसायी हैं।

झुंझुनूं छोड़ रह रहा था सीकर

पुलिस ने बताया कि उमेश अपनी मां को उनके पैतृक गांव झुंझुनूं छोड़ आया था। इसी बीच उसकी बहन और भाई कोचिंग के लिए निकल गए। सोमवार दोपहर को जब घर पर कोई नहीं था, तब उमेश ने सुसाइड कर ली।

​अधिकारियों के मुताबिक उमेश ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें लिखा है, मैं इस दुनिया से दूर जा रहा हूं, सॉरी।

परिवार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें शव को चुपचाप घर ले जाने के लिए धमकाया और कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें ही इस मामले में सह-आरोपी बना दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार परिवार अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। जब वे कुछ संभल जाएंगे, तब मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।



सुसाइड नोट
सुसाइड नोट


​एक ही महीने में दूसरी दर्दनाक घटना

सीकर में एक महीने के भीतर किसी NEET अभ्यर्थी की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 15 मई को प्रदीप माहिच नाम के एक अन्य छात्र ने भी आत्महत्या कर ली थी।

​राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सीकर में NEET अभ्यर्थी उमेश माली की आत्महत्या की खबर बेहद झकझोर देने वाली है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

गहलोत ने कहा, NEET पेपर लीक के कारण राजस्थान में प्रदीप मेघवाल सहित कई छात्र अपनी जान दे चुके हैं। यह सिर्फ आत्महत्या नहीं है, बल्कि पेपर लीक सिस्टम के आगे हमारे युवाओं के हौसले का टूटना है। यह बेहद दिल दुखाने वाला है कि केंद्र सरकार देश के युवाओं की इस पीड़ा पर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।

​राहुल कोटा से फूंकेंगे आंदोलन का बिगुल

इस पूरे मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को कोटा से एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

यह अभियान देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी, बेरोजगारी और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा होगा।

ये खबर भी पढे़:-

पानी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, दिल्ली-मुंबई ट्रैक एक घंटे रोकी ट्रेन

एनसीआर में बसाएंगे चार नए नमो शहर, इनमें एक राजस्थान में भी

शिक्षिका थीं, पत्रकार बनना चाहती थीं, फिर बिना कोचिंग IPS बनीं लेडी सिंघम

फर्जी NDPS छापा: राजस्थान पुलिस ने दर्ज की MP के दो TI सहित 100 पर FIR

Tags:
  • राहुल गांधी
  • NEET
  • सुसाइड नोट
  • पेपर लीक
  • सीकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा