पानी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, दिल्ली-मुंबई ट्रैक एक घंटे रोकी ट्रेन

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
पांचना बांध
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर 12 दिन से जारी किसान आंदोलन तेज हो गया। आंदोलनकारियों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक घंटे ट्रेन रोकी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पांचना बांध से पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 12वें दिन से जारी।
  • किसानों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर करीब एक घंटे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
  • आंदोलनकारियों ने पटरी पर बैठकर पंगत लगाई और सामूहिक भोजन कर विरोध जताया।
  • प्रशासन की समझाइश के बाद ट्रैक खाली कराया गया, बाद में ट्रेन बिना रुके निकल गई।
  • किसानों ने चेतावनी दी है कि पानी नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Jaipur: राजस्थान में गंगापुर सिटी के खंडीप गांव में पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसान महापड़ाव जारी रहा। इस दौरान अनिश्चितकालीन धरना 12 दिन से चल रहा है। मंगलवार 16 जून को यह आंदोलन उग्र हो गया।

किसानों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। किसानों ने रेलवे पटरी पर बैठकर पंगत लगाई और सामूहिक भोजन किया। किसानों का कहना है कि राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। खरीफ बुवाई का समय नजदीक है, इंतजार की सीमा खत्म हो रही है।

ट्रैक पर पंगत बैठ जताया विरोध

मंगलवार को महस्वा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे। बाद में किसान दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।

रेलवे पटरी पर बैठकर सामूहिक रूप से पंगत लगाकर भोजन किया। आंदोलनकारियों ने किसान एकता के समर्थन में नारेबाजी की। कुछ युवा पटरी पर लेटकर भी विरोध जताते नजर आए। करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा।

प्रशासन ने की समझाइश

मौके पर पुलिस और प्रशासन पहले से तैनात था। लेकिन ग्रामीणों ने फाटक बंद नहीं होने दिया और प्रदर्शन जारी रखा।

करीब एक घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर समझाइश दी। ग्रामीण ट्रैक से हटकर धरना स्थल पर लौट गए। बाद में ट्रेन बिना रुके निकल गई।

सोमवार को अवध एक्सप्रेस रोकनी पड़ी थी

यह लगातार दूसरे दिन रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन हुआ। सोमवार को भी खंडीप रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा था। अवध एक्सप्रेस को बीच रास्ते में रोकना पड़ा था।

किसानों का आरोप यह है कि हाई कोर्ट ने नहरों में पानी छोड़ने के आदेश दिए हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं हो रहा। खरीफ फसलों की बुवाई का समय नजदीक है। यदि अभी पानी नहीं मिला तो इस सीजन की फसल खतरे में पड़ जाएगी।

किसानों ने चेतावनी दी है कि पांचना बांध से नहरों में पानी जल्द नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

रोज जुड़ रहे नए गांव, आंदोलन फैल रहा

किसान महापंचायत का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रतिदिन नए गांवों के किसान इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। किसानों ने राजस्थान सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। आंदोलन के 12 दिन बाद भी कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।

ये खबर भी पढे़:-

एनसीआर में बसाएंगे चार नए नमो शहर, इनमें एक राजस्थान में भी

शिक्षिका थीं, पत्रकार बनना चाहती थीं, फिर बिना कोचिंग IPS बनीं लेडी सिंघम

पानी की नई टंकी बनी काल, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

शिक्षा मंत्री के जिले में क्यों बार-बार बदल रहे समसा प्रमुख, जानिए पूरा मामला

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • किसान महापंचायत
  • खरीफ फसल
  • रेलवे ट्रैक
  • पांचना बांध
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?