एनसीआर में बसाएंगे चार नए नमो शहर, इनमें एक राजस्थान में भी
Ashish Bhardwaj | Jun 16, 2026, 18:05 IST
Photograph: (the sootr)
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चार नए नमो सिटीज विकसित किए जाएंगे। इनमें एक सिटी राजस्थान में होगी। ये सिटीज नमो भारत (RRTS) ट्रेनों के रूट पर बसेंगी।
ऐसे समझें पूरा मामला
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में चार नए नमो सिटीज विकसित होंगे।
- दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में एक-एक शहर होगा।
- ये शहर अगले 5 साल में बसेंगे। इन पर 5,000 करोड़ लागत आएगी।
- यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की बैठक में लिया।
- बैठक में सभी चार राज्यों के सीएम या शहरी विकास मंत्री उपस्थित थे।
Jaipur/Delhi: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में चार नए ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाएंगे। ये शहर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-एक की संख्या में बसाए जाएंगे।
ये शहर अगले पांच साल में विकसित होंगे। इन पर 5,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। ये शहर नमो सिटीज कहलाए जाएंगे।
एनसीआर बोर्ड की बैठक में फैसला
इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा शामिल हुए।
नमो सिटीज प्रोजेक्ट की खास बातें
रफ्तार के साथ विकास: ये नए शहर या सब-सिटी प्रमुख ट्रांसपोर्ट रूट्स के आसपास बसाए जाएंगे, विशेषकर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के कॉरिडोर पर।
नाम के पीछे की कहानी: चूंकि ये शहर नमो भारत (आरआरटीएस) ट्रेनों के रूट पर होंगे, इसलिए इनका नाम भी नमो सिटीज रखने का विचार है।
अलवर जिले में बस सकता है नया शहर
दिल्ली से अलवर तक के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर प्रस्तावित है। इसके लिए हरियाणा और राजस्थान के बीच सहमति भी हो चुकी है। पहले चरण में दिल्ली से बहरोड़ तक कॉरिडोर बनाया जाएगा।
रीजन प्लान-2041 और प्रदूषण पर लगाम
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बोर्ड ने एक नया फॉर्मूला निकाला है। अब प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू करने के लिए पूरे NCR को तीन अलग-अलग जोन में बांटने का फैसला किया गया है।
एनसीआर में आते हैं ये राज्य
दिल्ली के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान का कुछ हिस्सा NCR में आता है। फिलहाल तीन राज्यों के 24 जिले शामिल हैं। NCR में राजस्थान से अलवर और भरतपुर जिले आते हैं।
ये खबर भी पढे़:-
शिक्षा मंत्री के जिले में क्यों बार-बार बदल रहे समसा प्रमुख, जानिए पूरा मामला
RPSC ने 7 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर की जारी की, 19 जून आपत्ति की अंतिम तारीख
दीपके पर हमला करने वाले पांचों आरोपी जमानत पर रिहा, माला पहनाकर हुआ स्वागत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari