राहुल की कोटा यात्रा से पहले कांग्रेस ने लगाए आरोप, हटाए जा रहे बैनर
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा में छात्रों से संवाद करेंगे। इससे ठीक पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर बैनर हटाने और कोचिंग संस्थानों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।
समझें क्या है पूरा मामला
- राहुल गांधी 17 जून को कोटा के दशहरा मैदान में छात्रों से संवाद करेंगे।
- कांग्रेस का आरोप, भाजपा सरकार कार्यक्रम के पोस्टर और बैनर हटवा रही है।
- कोचिंग संस्थानों और पीजी संचालकों पर दबाव बनाने के भी आरोप लगाए।
- कांग्रेस ने इसे युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र से जुड़ा मुद्दा बताया है।
- भाजपा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें राजनीतिक हताशा करार दिया है।
भाजपा और कांग्रेस के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार उनके पोस्टर-बैनर हटवा रही है। कोचिंग संस्थानों और पीजी संचालकों पर भी दबाव बनाने की शिकायतें आई हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। भाजपा ने इन सभी आरोपों को हास्यास्पद और राजनीतिक हताशा करार दिया है।
इंदिरा गांधी जैसी नेता आज होतीं तो RP एक्ट के तहत बीजेपी पर प्रतिबंध लगा देतीं, इस विषय पर मेरे स्पष्ट विचार:
"देखिए, विपक्ष के जितने भी लोग मेरे बयान पर आज बोल रहे हैं, वे खुद नहीं बोल रहे, बल्कि उनसे ऊपर से बुलवाया जा रहा है। आरएसएस वाले कहें या उनके बड़े नेता, वे बकायदा तय… pic.twitter.com/W6f7O2Ay99
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 16, 2026
कोटा में क्यों हो रही है यह रैली
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती फीस, निजीकरण और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी से युवा परेशान हैं। उन्होंने सभी छात्रों से 17 जून को कोटा में आने की अपील की।
कांग्रेस का आरोप क्या
कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से दावा किया गया कि भाजपा सरकार राहुल गांधी के पोस्टर और बैनर हटवा रही है। पार्टी ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार की नींद उड़ चुकी है।
गहलोत ने ओम बिरला पर क्या कहा
गहलोत ने कहा कि देशभर में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी से युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा खत्म हो गया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। उनका कहना था कि मांग के बावजूद केंद्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
BJP ने क्या जवाब दिया
राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि लोकसभा अध्यक्ष का किसी राजनीतिक कार्यक्रम का स्वागत करना संवैधानिक बाध्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सारे आरोप कांग्रेस की राजनीतिक हताशा से उपजे हैं।
क्यों अहम है यह कार्यक्रम
पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से इनका सबसे ज्यादा नुकसान होता है। इसीलिए कोटा से इस अभियान की शुरुआत को कांग्रेस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मान रही है।
FAQ
- 'छात्रों की गूंज' रैली क्या है और कब होगी?
यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक महारैली है। यह 17 जून 2025 को कोटा के दशहरा मैदान में होगी। इसमें पेपर लीक और परीक्षा कुप्रबंधन के मुद्दे उठाए जाएंगे। - राहुल गांधी की कोटा रैली पर कांग्रेस ने भाजपा पर क्या आरोप लगाए हैं?
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार रैली के पोस्टर-बैनर हटवा रही है। साथ ही कोचिंग संस्थानों और पीजी संचालकों पर दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि छात्रों को रैली में शामिल होने से रोका जा रहा है - राहुल गांधी की कोटा रैली पर भाजपा ने इन आरोपों पर क्या कहा?
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि गहलोत के पास ओम बिरला के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। राठौड़ ने इन आरोपों को कांग्रेस की राजनीतिक हताशा करार दिया।
ये भी पढे़:-
पानी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, दिल्ली-मुंबई ट्रैक एक घंटे रोकी ट्रेन
एनसीआर में बसाएंगे चार नए नमो शहर, इनमें एक राजस्थान में भी
शिक्षिका थीं, पत्रकार बनना चाहती थीं, फिर बिना कोचिंग IPS बनीं लेडी सिंघम
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav