शिक्षकों को 8 साल से ट्रांसफर का इंतजार, अब आंदोलन करने की तैयारी
Mukesh Sharma | Updated:
ट्रांसफर का इंतजार
राजस्थान में आठ साल से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले बंद हैं। आखिरी बार शिक्षकों के ट्रांसफर 2018 में हुए थे। अब शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। सहायक कर्मचारी संघ का 18 जून को जयपुर में धरना होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में 2018 के बाद से प्रदेश में एक बार भी नहीं हुए थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले।
- भजनलाल सरकार में भी नहीं बनी ट्रांसफर पॉलिसी, जरूरतमंद शिक्षक हो रहे परेशान।
- अन्य विभागों और संवर्गों में तबादले, लेकिन 1.75 लाख थर्ड ग्रेड शिक्षकों पर रोक बरक़रार।
- कर्मचारी संगठनों की आंदोलन चेतावनी, सहायक कर्मचारी संघ 18 जून को जयपुर में धरना ।
इसके बाद गहलोत सरकार ने पूरे पांच साल न तो थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर खोले और न ही कोई ट्रांसफर पॉलिसी ही बनाई।
दिसंबर 2023 में भजनलाल शर्मा सरकार बनने के बाद से अब तक इन शिक्षकों के एक बार भी ट्रांसफर नहीं हुए हैं। सरकार लगातार पहले ट्रांसफर पॉलिसी बनाने की बात कहती रही है, लेकिन पॉलिसी अब तक नहीं बनी है। राजस्थान में करीब 1.75 लाख थर्ड ग्रेड शिक्षक हैं।
पॉलिसी बने तो होगी सुविधा
सियाराम का कहना है कि पॉलिसी बनने से यह तय हो जाएगा कि खाली पदों पर किसे लगाया जाए या किसे नहीं। ट्रांसफर पॉलिसी नहीं होने के कारण असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षक, विधवा, परित्यक्तता व तलाकशुदा महिला शिक्षकों के भी ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं।
यह शिक्षकों के साथ भेदभाव
नरेंद्र के अनुसार नियुक्ति वाले जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर पर सीनियरटी खत्म होने का सवाल है तो शिक्षकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि प्रमोशन हो या न हो, वेतन-भत्ते तो 9-18-27 के समझौते के अनुसार ही मिलते हैं।
डार्क जिलों से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर आखिरी बार 28 साल पहले 1998 में हुए थे। इसके बाद इन जिलों के शिक्षक रिटायरमेंट के नजदीक पहुंच गए लेकिन ट्रांसफर नहीं हुए। हम जल्दी ही ट्रांसफर नहीं खुलने पर आंदोलन की राह पकडेंगे।
लगता नहीं है कि ट्रांसफर खुलेंगे
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि सरकार ट्रांसफर नहीं खोलेगी। अप्रैल में सीएम ने हमें ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर ट्रांसफर खोलने का आश्वासन दिया था। लेकिन, अब तक ट्रांसफर पॉलिसी नहीं बनी है।
महावीर के अनुसार हम ट्रांसफर खोलने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इसके लिए जिलों व संभाग स्तर पर आंदोलन पूर्व की कार्यशाला कर रहे हैं। ट्रांसफर सहित अन्य मांगों के लिए राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ गुरुवार 18 जून को जयपुर में शहीद स्मारक पर धरना देगा।
सरकार भजनलाल में कब-कब खुले ट्रांंसफर
- 10 से 22 फरवरी 2024: सभी विभागों, निगमों और बोर्डों में तबादलों की अनुमति।
- 1 से 15 जनवरी 2025: अधिकांश विभागों में तबादले खुले, जबकि शिक्षा से जुड़े कई विभागों में प्रतिबंध जारी रहा।
- 8 मई से 30 जून 2025: सीमा से सटे जिलों में रिक्त पद भरने के लिए विशेष छूट के तहत तबादले किए गए।
ये भी पढ़ें:-
'इंतज़ारशास्त्र' का नया अध्याय, स्टेडियम अधर में, गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाए आरोप
दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव, भजनलाल सरकार ने पलटा भैरोंसिंह शेखावत का फैसला
NEET पेपर लीक में आरोपी BJP के, इसलिए शांत है बुलडोजर, गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाए आरोप
नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र
By Arohi Raj
8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए
By Jageshwar Prasad
ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
By Neel Tiwari
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar