NEET पेपर लीक में आरोपी BJP के, इसलिए शांत है बुलडोजर, गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाए आरोप
Mukesh Sharma | May 22, 2026, 18:34 IST
Photograph: (the sootr)
NEET पेपर लीक मामले पर राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पकड़े गए आरोपी BJP नेता हैं इसलिए सरकार का बुलडोजर खामोश है। गहलोत ने NTA के विरोधाभासी बयानों को 24 लाख छात्रों के भविष्य के साथ मजाक बताया
News In Short
- गहलोत का वार, NEET घोटाले में बीजेपी नेता पकड़े गए, इसलिए बुलडोजर खामोश।
- एक ओर री-एग्जाम और दूसरी ओर पार्लियामेंट्री कमेटी के सामने पेपर लीक से इनकार।
- NTA का यह विरोधाभास 24 लाख छात्रों के भविष्य के साथ क्रूर मजाक
- जयपुर की सड़कों पर जनाक्रोश, पीसीसी के घेराव में उमड़े हजारों छात्र और अभिभावक।
- पूर्व सीएम अशोक गहलोत का आरोप, गहरी नींद में सोई भजनलाल सरकार।
News In Detail
गहलोत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के रवैए पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा है कि अपराधियों के घरों पर तुरंत बुलडोजर चलाने का दम भरने वाली बीजेपी सरकारें आज इस मामले में इतनी लाचार और खामोश क्यों नजर आ रही हैं ?
गहलोत ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के शीर्ष नेतृत्व को आडे हाथों लेते हुए कहा है कि संस्था की अंदरुनी खींचतान और विरोधाभासी बयान देश के 24 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ क्रूर मजाक है।
NTA के अध्यक्ष श्री प्रदीप जोशी ने संसदीय समिति के सामने कहा है कि वे नहीं मानते कि NEET का पेपर लीक था। एक तरफ NTA ने पेपर रद्द तक कर दिया है और दूसरी तरफ NTA अध्यक्ष ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
ऐसा लगता है कि राजस्थान सहित देशभर में बड़ी संख्या में लोगों के सड़कों पर…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 22, 2026
पार्लियामेंट्री कमेटी के सामने अजीब दावा
पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि एक ओर NTA और सरकार ने विसंगतियों को देखते हुए कुछ जगहों पर पेपर रद्द करने या री-एग्जाम जैसे कदम उठाए हैं। दूसरी ओर NTA अध्यक्ष का पार्लियामेंट्री कमेटी के समक्ष पेपर लीक नहीं होने का दावा करना उनकी गंभीर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैए को दिखाता है।
गहरी नींद में है प्रशासनिक अमला
गहलोत ने लिखा है कि ऐसा लगता है कि राजस्थान सहित देशभर में बड़ी संख्या में लोगों के सड़कों पर आने के बाद भी इनकी आंखें नहीं खुल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि गुरुवार को जयपुर में पीसीसी ने कलेक्ट्रेट और प्रशासनिक दफ्तरों के घेराव में हजारों छात्र,अभिभावक और आम लोग उमड़ आए थे। इसके बावजूद भाजपा की सरकार और स्थानीय प्रशासन अभी भी गहरी नींद में सो रहे हैं और जनता की चीख-पुकार सुनने को तैयार नहीं हैं।
आरोपी बीजेपी के इसलिए शांत है बुलडोजर!
यह साफ दिखाता है कि कहीं न कहीं इस पेपर लीक को भाजपा एवं सरकार के बड़े नेताओं का सीधा संरक्षण प्राप्त है। इसलिए मामले को रफा-दफा करने और सच को छिपाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पेपर लीक, कभी भाजपा का था मुद्दा
हाईकोर्ट तक पहुंची एबीवीपी
2023 के विधानसभा चुनाव में था मुद्दा
हालांकि सत्ता में आने के बाद भाजपा पेपर लीक मामले में एसआईटी बनाने,आरोपियों को पकड़ने,आरोपियेां के खिलाफ मुकदमे चलाने के दावे करती है। NEET पेपर लीक मामले में भाजपा नेता और उसके भाई की गिरफ्तारी के बाद से अब तक बुलडोजर एक्शन नहीं होने पर गहलोत भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढे़:-
RPSC Recruitment 2026: स्कूल लेक्चरर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 1 जून से आवेदन
छात्र से रिश्वत लेते दो डॉ. के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर गिरफ्तार, हाजिरी सही करने के बदले मांगे थे पैसे
कंटेनर के केबिन काटकर सामान चुराती थी गैंग, दिल्ली के बाजार में बिकता था चोरी का माल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava