छात्र से रिश्वत लेते दो प्रोफेसर गिरफ्तार, हाजिरी सही करने के बदले मांगे थे पैसे

Ashish Bhardwaj | May 22, 2026, 17:20 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-22T171148.221
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के टोंक में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर डॉ. मीनू गंगल और रमेश चंद मीणा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

News In Short

  • एसीबी ने टोंक में डॉ. मीनू गंगल और रमेश चंद मीणा को 20 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।
  • दोनों प्राध्यापक बीएड छात्रों की अनुपस्थिति सुधारने और प्रवेश पत्र जारी करने के बदले मांगी थी रिश्वत।
  • एसीबी ने ट्रैप के दौरान रिश्वत राशि बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी।

News In Detail

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को राजस्थान के टोंक में बड़ी कार्रवाई की। ACB ने डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय निवाई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीनू गंगल और असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश चंद मीणा को छात्र से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

क्यों मांगी थी रिश्वत

शिकायत में परिवादी ने बताया कि वह बीएड 2024-26 पाठ्यक्रम का छात्र है। दोनों प्राध्यापकों ने उसकी अनुपस्थिति सही करने, मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति देने और प्रवेश पत्र जारी करने के बदले 23 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

ACB ने किया ट्रैप

एसीबी टीम ने गुरुवार को ट्रैप करने की योजना बनाई। डॉ. मीनू गंगल और रमेश चंद मीणा ने परिवादी से 20 हजार रुपए ले लिए। रमेश ने राशि अपनी जेब जैसे ही रखी वैसे ही एसीबी ने मौके पर ही कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में हो रही है पूछताछ

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

8 मई को टोंक के दत्तवास थाने में तैनात एएसआई (ASI) गणेश नारायण चौधरी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने किसी मामले में राहत और जब्त मोबाइल वापस करने के बदले राशि मांगी थी।

FAQs

टोंक एसीबी रिश्वत मामले में आरोप कौन-कौन हैं?

इस मामले में डॉ. मीनू गंगल, एसोसिएट प्रोफेसर और रमेश चंद मीणा, असिस्टेंट प्रोफेसर को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

रिश्वत लेने का आरोप क्या था?

दोनों प्राध्यापकों ने परिवादी छात्र से अनुपस्थिति सुधारने, मुख्य परीक्षा में बैठने और प्रवेश पत्र जारी करने के बदले रिश्वत मांगी।

आगे की कार्रवाई क्या होगी?

एसीबी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है और जांच जारी है।

ये भी पढे़:-

कंटेनर के केबिन काटकर सामान चुराती थी गैंग, दिल्ली के बाजार में बिकता था चोरी का माल

क्या कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा बैन, कैबिनेट बैठक पर टिकी निगाहें

इज़राइल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 3500 पदों के लिए निकली भर्ती

11 साल से निरस्त हो रही हर भर्ती, जानिए ऐसी मेडिकल यूनिवर्सिटी की कहानी

Tags:
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • acb
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम
  • टोंक
  • डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि