क्या कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा बैन, कैबिनेट बैठक पर टिकी निगाहें

Mukesh Sharma | May 22, 2026, 16:31 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-22T163049.730
Photograph: (the sootr)

क्या राजस्थान में कर्मचारियों के तबादले खुल सकते हैं। तबादला खोलने के लिए सरकार पर विधायकों का भारी दबाव है। सभी की निगाहें आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है।

News In Short

  • कर्मचारियों के तबादलों पर बैन हटाने का सरकार पर दबाव, विधायक कर रहे मांग।
  • आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी निगाहें, कानूनी पेच पर हो सकता है मंथन।
  • हाई कोर्ट के चुनाव आदेश से अटकेगा अरमान, फीका पड़ सकता है तबादलों का रोमांच।
  • हाईकोर्ट के आदेशानुसार जुलाई में ही हुए पंचायत-पालिका चुनाव तो तबादले खुलना मुश्किल।
  • 12 साल से तबादले की आस लगाए बैठे शिक्षकों की उम्मीदों पर फिर लग सकता है झटका।

News In Detail

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से एक जून से पूरे एक महीने के लिए बैन हटाया जा सकता है। इस संबंध में शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला संभव है, लेकिन सूत्रों का यह कहना है कि तबादलों पर बैन खोलने को लेकर कुछ अड़चनें भी आ रही हैं।

सरकार ने यदि हाईकोर्ट के आदेश की पालना में 31 जुलाई तक पंचायत व पालिका चुनाव करवाना तय किया तो विधायकों के अरमानों पर पानी फिर सकता है। चुनाव घोषणा की स्थिति में

तबादले खुलने की संभावना नहीं है। तबादले खोलने के लिए भाजपा विधायकों विधायक प्रत्याशियों पर जनता और कार्यकर्ताओं का जबर्दस्त दबाव है।

विधायकों पर है भारी दबाव

नाम नहीं छापने की शर्त पर भाजपा के एक विधायक ने बताया कि सरकार बनने के बाद से नाम-मात्र के तबादले हुए हैं। ऐसे में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं विशेषकर ग्रामीण इलाकों के लोगों ने भारी दबाव बनाया हुआ है।

सबसे ज्यादा परेशानी थर्ड ग्रेड टीचर के तबादले नहीं होने से हो रही है। थर्ड ग्रेड टीचर के तबादले पिछले करीब 12 साल से नहीं हुए हैं। ऐसा कोई विधायक नहीं है जिसके इलाके में ​अच्छी संख्या में थर्ड ग्रेड टीचर ना हों। थर्ड ग्रेड टीचर के अतिरिक्त भी सीनियर टीचर तबादले भी होने हैं। यह तबादले मई-जून में गर्मियों के अवकाश के दौरान ही होते हैं।

पंचायत व पालिका चुनाव हुए तो?

राजस्थान हाई कोर्ट ने शुक्रवार को ही राज्य सरकार को 31 जुलाई तक पंचायत और पालिका चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं, जबकि सरकार दिसंबर तक चुनाव करवाना चाहती थी।

राज्य सरकार ने यदि हाईकोर्ट आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और वहां से भी यदि कोई राहत नहीं मिली तो सरकार के लिए तबादले करना मुश्किल होगा।

इसके अतिरिक्त जनगणना में लगे कर्मचारियों के भी तबादले नहीं हो पाएंगे। जनगणना में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी लगे हुए हैं।

सीमित समय के लिए ही खुले थे तबादले

जनवरी 2025 में 10 दिन के लिए तबादले खोले गए थे। हालांकि इस दौरान स्कूल शिक्षा,उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभागों के तबादले नहीं किए गए थे । इसके बाद अप्रैल 2026 में 20 दिन की सीमित अवधि के लिए खोले गए थे।

ये भी पढे़:-

इज़राइल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 3500 पदों के लिए निकली भर्ती

11 साल से निरस्त हो रही हर भर्ती, जानिए ऐसी मेडिकल यूनिवर्सिटी की कहानी

राज्यसभा चुनाव: बिट्टू जाएंगे गुजरात या राजस्थान से ही खेलेंगे दांव?

टाइगर को बचाने के लिए बिछाया कैमरों का जाल, शुरू होगा मेगा वैक्सीनेशन अभियान

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • शिक्षा विभाग
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • पंचायत-पालिका चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा