जयपुर में मैकडॉनल्ड आउटलेट का लाइसेंस निलंबित, खाद्य सुरक्षा मानकों का हो रहा था उल्लंघन
News In Short
- जयपुर में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का किया फूड लाइसेंस सस्पेंड।
- सीएमएचओ ने गौरव टावर में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट पर छापा मारा था।
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य तेल में मानक से अधिक टीपीसी पाया।
- रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ।
- अब मैकडॉनल्ड्स पर खाद्य सामग्री की बिक्री पर पाबंदी।
News In Detail
राजस्थान में जयपुर के गौरव टावर स्थित फास्ट-फूड रेस्टोरेंट चैन मैकडॉनल्ड के आउटलेट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। यह कदम खाद्य सुरक्षा और मानकों के उल्लंघन के कारण उठाया गया। निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने आउटलेट पर इस्तेमाल हो रहे खाद्य तेल में टीपीसी (टोटल पोलर कंपाउंड) मानक से अधिक पाया। ऐसा तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
मानकों का किया उल्लंघन
सीएमएचओ जयपुर डॉक्टर मनीष मित्तल के अनुसार रेस्टोरेंट के किचन में उपयोग किए जा रहे खाद्य तेल का मानक 25 से अधिक था। टीपीसी मानक से अधिक पाया गया तेल रेस्टोरेंट के किचन से लैब में जांच के लिए भेजा गया, और रिपोर्ट में वह अनसेफ (असुरक्षित) पाया गया।
फूड लाइसेंस का निलंबित
पिछले निरीक्षण के बाद रेस्टोरेंट संचालक को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, जब फिर से खाद्य सुरक्षा टीम ने आउटलेट का निरीक्षण किया, तो कई और कमियां पाई गईं। इसके चलते आउटलेट का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके परिणामस्वरूप अब रेस्टोरेंट और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकेगा।
फूड सेफ्टी टीम का निरीक्षण और नोटिस
निरीक्षण और नोटिस जारी करने के बावजूद रेस्टोरेंट में मानक के उल्लंघन की स्थिति बनी रही। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधारात्मक कदम उठाने के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था, लेकिन फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
ये भी पढे़:-
मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, 3 साथी विदेशी हथियारों संग पकड़े गए
तनोट से जयपुर पहुंची ओरण बचाओ पदयात्रा, पुलिस ने सीएम हाउस जाने से रोका
आईपीएस मनीष अग्रवाल के पास करोड़ों की संपत्ति, जिनका विवादों से रहा पुराना नाता