सचिवालय में सरप्राइज रेड, अधिकतर कर्मचारी सीट पर नहीं पाए, अब एक्शन की तैयारी
News In Short
- जयपुर सचिवालय में एआरडी टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।
- निरीक्षण के दौरान 61 कर्मचारियों में से 36 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
- एआरडी टीम ने कर्मचारियों के अटेंडेंस रजिस्टर को अपनी कस्टडी में लिया।
- निरीक्षण के दौरान 59 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय से गायब पाए गए।
- अब अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की हो रही तैयारी।
News In Detail
प्रशासनिक सुधार विभाग (ARD) की टीम ने जयपुर सचिवालय की लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार सुबह अचानक निरीक्षण किया। इस सरप्राइज रेड में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। यह निरीक्षण कर्मचारियों के समय पालन की जांच करने के लिए किया गया था। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसीएस दिनेश कुमार ने किया।
कर्मचारियों की अनुपस्थिति
निरीक्षण के दौरान एकमात्र गजेटेड अधिकारी समय पर अपने दफ्तर में मिले, वहीं अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। लाइब्रेरी बिल्डिंग में कुल 61 कर्मचारियों में से 36 कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद पाए गए। इससे यह सामने आया कि कर्मचारी समय पर कार्यालय में नहीं पहुंचते हैं और समय पालन में लापरवाही बरत रहे हैं।
पांच रजिस्टर कस्टडी में लिए
एआरडी टीम ने निरीक्षण के दौरान 5 महत्वपूर्ण रजिस्टर अपनी कस्टडी में ले लिए। इससे कोई भी कर्मचारी अटेंडेंस रजिस्टर में हेरफेर न कर सके। विभाग ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है। निरीक्षण में मिली जानकारी के आधार पर 59 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय से गायब पाए गए। प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता माना और अब इस मामले पर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है।
एआरडी टीम ने की रिपोर्ट तैयार
इस घटना के बाद एआरडी टीम ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें अनुपस्थित पाए गए 36 कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन करने की सिफारिश की गई है। संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अब प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
ये भी पढे़:-
क्या ईसाई समुदाय भाजपा की चुनावी नैया पार लगाएगा, केरल की हवाओं में तैर रहा बड़ा सवाल
नहीं बदल रहा पुलिस का चेहरा, कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के मैले दाग
सरकारी शिक्षक ने गैंगस्टर बन मांगी 1 करोड़ 40 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार