लिपस्टिक से लिखकर चोर ने कर डाली गजब की डिमांड, पुलिस भी पढ़कर रह गई हैरान

Purshottam Kumar Joshi | Feb 02, 2026, 19:19 IST
Photograph: (the sootr)
आमतौर पर चोर सामान चुराने के बाद रफूचक्कर हो जाते है। लेकिन राजस्थान में एक मामले में चोर ने गजब की डिमांड रख डाली। उसने यह डिमांड बकायदा लिपिस्टिक से लिखकर की।

News In Short

  • जैसलमेर के आईजीएनपी कॉलोनी में सहायक अभियंता सोहन जांगिड़ के घर में चोरी हुई।
  • चोर ने घर से लैपटॉप, टीवी, परफ्यूम और कीमती सामान चुराए।
  • चोर ने दीवार पर लिपस्टिक से मजाकिया संदेश लिखा, जिसमें पुलिस को चेतावनी दी गई।
  • चोर ने खुद को "बिहारी बाबू" बताते हुए लिखा कि उसे मजबूरी में चोरी करनी पड़ी।
  • चोर की अनूठी डिमांड, लिखा- घर में दारू रखते हो तो चखना भी रखा करो।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, चोर की तलाश जारी है।

News In Detail

राजस्थान की स्वर्णनगरी जैसलमेर में चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शहर की इंदिरा गांधी नहर परियोजना कॉलोनी के सहायक अभियंता सोहन जांगिड़ के सरकारी आवास पर शातिर चोर ने पहले तो कीमती सामान चुरा लिए। इसके बाद घर में रखी महंगी शराब का सेवन किया। उसने दीवार पर लिपस्टिक से लिखा "घर में दारू रख रहे हो तो आलू चिप्स भी रखा करो।” इस लिखावट को पढ़कर पुलिस भी हैरान रह गई।



चोरी के बाद दीवार पर लिपस्टिक से तंज भरे संदेश

चोर ने घर का ताला तोड़कर लैपटॉप, टीवी, परफ्यूम, कपड़े और अन्य कीमती सामान चुराए, लेकिन सबसे अधिक चर्चा दीवार पर लिखे गए संदेश की हो रही है। उसने बड़े अक्षरों में लिखा, “घर में दारू रख रहे हो तो आलू चिप्स भी रखा करो।” इसके बाद उसने पुलिस को तंग करते हुए लिखा, “थाने में शिकायत करोगे तो वक्त बर्बाद होगा… रिपोर्ट मत करना, तुम मुझे भूल जाना और मैं तुम्हें भूल जाऊंगा।”



jaishalmer

चोर ने खुद को 'बिहारी बाबू' बताया

चोर ने दीवार पर खुद को "बिहारी बाबू" भी बताया और लिखा, "मैंने मकान मालिक का अन्न खाया है, मुझे आनंद आया, लेकिन मजबूरी में पहली बार चोरी करनी पड़ी।" अंत में, चोर ने 'धन्यवाद' लिखकर मौके से फरार हो गया। यह संदेश अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि पुलिस और सिस्टम पर की गई यह तंज भरी टिप्पणी लोगों के बीच चर्चा का कारण बनी है।



ignp

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

इस घटना के बाद पीड़ित अधिकारी सोहन जांगिड़, जो शहर से बाहर थे, ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। हालांकि चोर ने यह संदेश मजाकिया अंदाज में लिखा, लेकिन पुलिस की व्यवस्था पर किए गए तंज ने इसे चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और चोर की तलाश जारी है।



केंद्रीय करों में राजस्थान के हिस्से पर चली कैंची, विकास के समीकरणों पर पड़ेगा असर



Tags:
  • राजस्थान
  • जैसलमेर
  • आईजीएनपी कॉलोनी
  • चोर की अनूठी डिमांड
  • लिपस्टिक