जयपुर में जेईसीसी कन्वेंशन सेंटर की पार्किंग में चल रहे शो, सुरक्षा नियमों का जमकर उल्लंघन

Amit Baijnath Garg | Aug 22, 2025, 17:02 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जयपुर स्थित जेईसीसी कन्वेंशन सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में हो रहे म्यूजिकल शोज और व्यावसायिक आयोजनों से सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इससे प्रशासन की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

टीना सुराणा @ जयपुर



राजस्थान में जयपुर के सीतापुरा का जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) एक बार फिर चर्चा में है। इस बार किसी भव्य प्रदर्शनी या अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पार्किंग एरिया में हो रहे धड़ाधड़ म्यूजिकल शो और व्यावसायिक आयोजनों को लेकर चर्चा में है। पार्किंग एरिया में हनी सिंह, दलजीत और करण ओजला के शो आयोजित करने के बाद अब यहां पर डांडिया नाइट भी होने वाली है।



जेईसीसी को विशुद्ध एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर के तौर पर तैयार किया गया था, जिसका पार्किंग क्षेत्र अब ओपन-एयर कंसर्ट जोन में तब्दील हो गया है। जेईसीसी परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एग्जीबिशन हॉल-1 और हॉल-2 के साथ-साथ नोवोटेल जैसे होटल में शानदार इंडोर हॉल मौजूद हैं। फिर भी आयोजक खुले में धूलभरी पार्किंग में भीड़ भरे इवेंट कर रहे हैं। इससे न सिर्फ सुरक्षा नियमों की अवहेलना हो रही है, बल्कि मूल स्ट्रक्चर और जोनिंग के उद्देश्यों को भी ताक पर रखा जा रहा है।



राजस्थान: जयपुर में लेपर्ड जंगल की सरहद लांघ आबादी में पहुंचा, मच गई खलबली, जानें पूरा मामला



रीको की चुप्पी पर उठे सवाल

जेईसीसी परिसर की भूमि और अनुमति रीको (Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation) के अधीन आती है। ऐसे में सवाल है कि जब निर्माण उद्देश्य स्पष्ट रूप से प्रदर्शनी और सम्मेलन था, तो रीको अब तक इस उल्लंघन पर चुप क्यों है। रीको सीतापुरा के सीनियर रीजनल मैनेजर आरएस धारीवाल से जब इस बारे में जानकारी ली गई, तो जवाब मिला कि जेईसीसी क्षेत्र भले ही सीतापुरा के अधीन आता है, परंतु ये फाइल हेड ऑफिस के अधीन है। इसके लिए सीतापुरा के क्षेत्रीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।



जयपुर नगर निगम हेरिटेज में अपनी ही मेयर के खिलाफ धरने पर भाजपा पार्षद, राजस्थान में गर्माई सियासत, जानें पूरा मामला



सोने के दामों के साथ बढ़ते गए जयपुर में चेन स्नैचिंग के मामले, दो महीने में ही चार वारदात, जानें पूरा मामला



नियम तोड़कर इवेंट्स को मिली छूट

पार्किंग क्षेत्र का प्रयोग पार्किंग के साथ ही अग्निशमन पहुंच, आपातकालीन निकास और ट्रैफिक नियंत्रण जैसे बुनियादी मानकों के तहत आता है। ऐसे में इसे बार-बार इवेंट स्थल की तरह इस्तेमाल करना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह भविष्य में दूसरे सार्वजनिक परिसरों के लिए भी गलत मिसाल बन सकता है।



FAQ

  1. Q1: जेईसीसी पार्किंग क्षेत्र में हो रहे आयोजनों का क्या असर हो सकता है?
    जेईसीसी की पार्किंग क्षेत्र का ओपन-एयर कंसर्ट जोन में बदलना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है, जिससे सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। इस प्रकार के आयोजनों से भीड़ बढ़ती है, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
  2. Q2: क्या प्रशासन ने इस मुद्दे पर कोई कदम उठाया है?
    रीको और जेईसीसी प्रशासन इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, और अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
  3. Q3: जेईसीसी पार्किंग क्षेत्र का आयोजन अन्य सार्वजनिक परिसरों के लिए किस तरह की मिसाल पेश कर सकता है?
    पार्किंग क्षेत्र का बार-बार आयोजन स्थल के रूप में उपयोग करने से अन्य सार्वजनिक परिसरों में भी इस तरह के उल्लंघन बढ़ सकते हैं, जो नियमों और सुरक्षा के उल्लंघन की संभावना को बढ़ा सकते हैं।

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • JDA
  • जयपुर विकास प्राधिकरण
  • रीको
  • जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर
  • जेईसीसी
  • पार्किंग एरिया