JEE मेन 2026 रिजल्ट: टॉप 12 में राजस्थान के तीन छात्रों को जगह, प्राप्त किए 100 पर्सेंटाइल

Purshottam Kumar Joshi | Feb 16, 2026, 21:15 IST
Photograph: (the sootr)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई-मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। इसमें 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 12 में से तीन छात्र राजस्थान के हैं।

News in Short

  • जेईई-मेन जनवरी सेशन में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया।
  • राजस्थान के कबीर छिल्लर, चिरंजीब और अर्नव गौतम ने टॉप 12 में जगह बनाई।
  • तीनों ने 300 में से 300 अंक हासिल कर 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए।
  • 13 लाख से अधिक छात्रों ने इस साल की जेईई-मेन परीक्षा में भाग लिया।
  • एनटीए ने जनवरी में ली थी जेईई-मेन परीक्षा, आज घोषित हुआ परिणाम

News in Detail

जेईई-मेन (जनवरी सेशन) के सोमवार को आए परिणाम में टॉप 12 में राजस्थान के तीन छात्रों ने जगह बनाई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी परिणाम में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इसमें राजस्थान के तीन छात्रों ​कबीर छिल्लर ने चौथा, चिरंजीब कर ने पांचवां और अर्नव गौतम ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था।



nta1

जेईई-मेन

रिजल्ट

यहां देख सकते

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी जेईई-मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इसमें से 3 छात्र राजस्थान के है।



जेईई मेन 2026 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। अब छात्र अपना स्कोर कार्ड Joint Entrance Examination की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जेईई मेन के नतीजों में बाजी मारी है। यहां 100 परसेंटाइल की श्रेणी में एक दर्जन स्टूडेंटस के नाम शामिल है। कोटा निवासी अर्णव गौतम का नाम भी इसमें शामिल है।



100 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्र

छात्रों ने इस परिणाम से यह साबित किया कि मेहनत में कोई तनाव नहीं होता है। इनमें से राजस्थान के छात्र कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक हासिल कर कड़ी मेहनत और गुणवत्ता वाली पढ़ाई को श्रेय दिया है। इसके अलावा अर्नव गौतम और चिरंजीब कर ने भी 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।



जनवरी में हुई थी जेईई-मेन परीक्षा

जेईई-मेन भारत में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा है। इस बार जेईई-मेन 2026 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद 7 दशमलव में एनटीए स्कोर जारी किए गए हैं, जो छात्रों की प्रदर्शन को दर्शाता है।





जेईई-मेन परीक्षा का महत्व



जेईई-मेन भारत में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा है। इस बार जेईई-मेन 2026 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद 7 दशमलव में एनटीए स्कोर जारी किए गए हैं, जो छात्रों की प्रदर्शन को दर्शाता है।



जेईई रिजल्ट का री-इवैल्यूएशन

जेईई मेन 2026 के परिणाम को लेकर छात्रों में कई सवाल उठते हैं। खासकर यदि वे अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। जानकारी के अनुसार इन परिणामों की फिर से जांच नहीं हो सकती है।



जेईई मेन रिजल्ट और री-इवैल्यूएशन की नीति

जेईई मेन परीक्षा के परिणाम के बारे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कीफाइनल रिजल्ट पाॅलिसी स्पष्ट है। इस नीति के तहत, एक बार परिणाम घोषित हो जाने के बाद, इन परिणामों का पुनर्मूल्यांकन या री-इवैल्यूएशन नहीं किया जाता। इस प्रक्रिया के अंतर्गत, उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर कीपर आपत्ति उठाने का अवसर मिलता है, लेकिन फाइनल आंसर-की के आधार पर ही अंतिम परिणाम निर्धारित किया जाता है।



राजस्थान के ऊंट-भेड़ों की आवाजाही के लिए एमपी में नया कॉरिडोर, अब आसानी से छत्तीसगढ़ तक जा सकेंगे



Tags:
  • राजस्थान
  • कोटा
  • रिजल्ट
  • एनटीए
  • जेईई मेन 2026