त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जोधपुर से चैन्नई के लिए स्पेशल ट्रेन

Ashish Bhardwaj | Aug 21, 2026, 16:11 IST
भारतीय ट्रेन
रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-चैन्नई बीच स्पेशल रेलसेवा चलाने का ऐलान किया है। ट्रेन में 19 कोच होंगे। इस ट्रेन से राजस्थान के यात्रियों को चैन्नई जानें में सुविधा होगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जोधपुर-चेन्नई स्पेशल ट्रेन का संचालन।
  • 29 अगस्त को जोधपुर से होगी रवाना।
  • जयपुर, भोपाल, नागपुर होते हुए गुजरेगी।
  • 19 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन।
  • त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत।

रेलवे ने आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-चैन्नई बीच स्पेशल रेलसेवा चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 29 अगस्त को जोधपुर से रवाना होगी। वापसी में एमजीआर चैन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल 1 सितंबर को चलेगी। ट्रेन जयपुर, कोटा, नागपुर होते हुए कई राज्यों से गुजरेगी। इसमें कुल 19 कोच होंगे।



जोधपुर से चैन्नई तक का पूरा शेड्यूल

गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर से शनिवार को रात 9:20 बजे रवाना होगी। यह रविवार को तड़के 1:55 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी और 2:05 बजे वहां से आगे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन सोमवार को शाम 8 बजे चैन्नई बीच पहुंचेगी। इस तरह जोधपुर से चैन्नई तक का यह सफर करीब दो दिन में पूरा होगा।



वापसी में चैन्नई से जोधपुर तक का शेड्यूल

इसी तरह गाड़ी संख्या 04816, एमजीआर चैन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 1 सितंबर 2026 को एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन एमजीआर चैन्नई सेंट्रल से मंगलवार को शाम 5:15 बजे रवाना होगी। गुरुवार को दोपहर 2:50 बजे यह जयपुर स्टेशन पहुंचेगी और 3 बजे वहां से आगे रवाना होगी। इसके बाद रात 8:30 बजे यह ट्रेन जोधपुर पहुंचेगी।



इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह रेलसेवा अपने मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चीराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और नायडुपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इतने सारे स्टेशनों पर रुकने से राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।



कितने कोच होंगे इस ट्रेन में

इस रेलसेवा में कुल 19 कोच होंगे। इनमें 2 सेकंड एसी कोच, 15 थर्ड एसी कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पूरी व्यवस्था तैयार की गई है।



त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत

त्योहारों के मौसम में आमतौर पर लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यह स्पेशल रेलसेवा राजस्थान से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। रेलवे प्रशासन का मकसद है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों को टिकट और सीट की दिक्कत का सामना न करना पड़े।



ये खबर भी पढे़:-

जयपुर स्कूल बवाल पर वार-पलटवार, मंत्रियों ने बताया कांग्रेस की साजिश



CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई पर विधानसभा में हंगामा, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित



'What the F... Happening' कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भड़के दीपके, सरकार पर साधा निशाना



एक ही खेत पर 4 बार फसल बीमा क्लेम, 31 लाख की धोखाधड़ी, मंत्री बोले- FIR होगी



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • स्पेशल ट्रेन
  • जोधपुर