CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई पर विधानसभा में हंगामा, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Mukesh Sharma | Aug 21, 2026, 15:46 IST
Share
राजस्थान विधान सभा
राजस्थान विधान सभा

जयपुर के सांगानेर में स्कूल निरीक्षण के दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • विपक्ष का हमला,हमलावर ग्रामीण नहीं BJP कार्यकर्ता, डोटासरा-जूली का गंभीर आरोप।
  • सरकार का पलटवार, सीजेपी का मुखौटा पहनकर अराजकता फैला रही कांग्रेस।
  • सदन में भारी हंगामा,विरोध के बीच 66 मिनट चली कार्यवाही, पेश हुआ यूसीसी बिल।
  • कांग्रेस का बायकॉट,स्पीकर बोले नियम तोड़कर ग्रुप में आने की अनुमति नहीं।
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र कांग्रेस विधायकों के भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही मात्र 66 मिनट ही चली। प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रश्नकाल में 5 मिनट, शून्यकाल में 18 मिनट कार्यवाही चली। दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई।

तीसरी बार कार्यवाही स्थगित होने पर हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक बायकॉट करके चले गए। तीसरी बार 43 मिनट सदन चला। विधानसभा में अनुपूरक अनुदान की मांगें और विनियोग संख्या-तीन बिल पारित करवाने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

यूं चला विधानसभा का घटनाक्रम

शुक्रवार को विधानसभा में भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण केवल 5 मिनट बाद ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 11 बजे सदन शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने को कहा। उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटे जाने पर सरकार पर सवाल उठाए। स्पीकर ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।

राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी

हंगामे और नारेबाजी के बीच नोकझोंक हो गई। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटले ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कल कांग्रेस विधायकों के साथ दूसरे लोग और असामाजिक तत्व थे, वे उन्हें अंदर लाना चाहते थे इसलिए इन्हें गेट पर रोका था। इस बीच बीजेपी विधायकों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। राहुल गांधी को भगौड़ा बताते हुए नारेबाजी की। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से अपनी अपनी सीटों पर जाने को कहा लेकिन हंगामा जारी रहा। इसके बाद स्पीकर ने 11 बजकर 5 मिनट पर 12 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

विधानसभाा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल कांग्रेस विधायकों को गेट पर रोके जाने के साथ ही शुक्रवार सुबह स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटे जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। जूली ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा की हालत खराब है।

आज स्कूलों में गए हैं तो उन्हें पीटा जा रहा है। सरकार इस पर चुप क्यों है? आज तक विधानसभा में आने वाले विधायकों को गेट पर नहीं रोका गया। बीजेपी जब विपक्ष में थी तब भी इसी गेट से विधायक प्रदर्शन करते हुए आते थे लेकिन कल हमें क्यों रोका गया इसकी जांच होनी चाहिए।

जूली ने कहा कि कल हमें अंदर आने नहीं दिया गया और पीछे से अनर्गल बातें की गईं कि हम आना नहीं चाहते थे। हम जनता के मुद्दे उठाना चाहते हैं। जनता के मुद्दों पर बात करना चाहते हैं। बदहाल शिक्षा, कानून व्यवस्था पर सीएम को जवाब देना चाहिए।

मंत्री बोले, सदन में गुंडागर्दी करना चाहते हैं

स्पीकर ने जब अनुमति नहीं दी तो कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके जवाब में सत्ता ​पक्ष के विधायक और मंत्री भी नारेबाजी करने लगे। मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि कांग्रेस विधायक सदन में गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस दौरान जमकर नोकझोंक हुई। कांग्रेस विधायकों ने बैनर पोस्टर लहराए।

विधानसभा में हंगामा और नारेबाजी

विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे फिर से शुरू होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने शून्यकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष को बोलने का समय देने का आश्वासन दिया लेकिन कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी जारी रही।

हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही दूसरी बार कार्यवाही स्थगित

विधानसभा में हंगामे के कारण दूसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। प्रश्नकाल में 5 मिनट कार्यवाही चली लेकिन कांग्रेस के हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी। 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद भी कांग्रेस का हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष और सत्ता पक्ष की तरफ को शून्यकाल के बाद 5-5 मिनट का समय देने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद कांग्रेस विधायकों का हंगामा जारी रहा। शून्यकाल में केवल 18 मिनट कार्यवाही चली।

जूली ने उठाया सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई का मामला

एक बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर भी कांग्रेस विधायकों का हंगामा जारी रहा। कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच ही सदन का कामकाज चलता रहा। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई का मामला उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से हंगामा शांत कर सीटों पर जाने को कहा लेकिन हंगामा जारी रहा।

हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री विधानसभा में रखा यूसीसी बिल

कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच विधानसभा में समान नागरिक संहिता- यूसीसी-बिल विधानसभाा में रखा गया। संसदीय कार्य और कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने यूसीसी बिल को सदन में रखा। अब इस बिल को बाद में बहस के बाद पारित करवाया जाएगा।

कांग्रेस विधायकों का सदन की कार्यवाही से बायकॉट

हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक 1 बजकर 21 मिनट पर सदन की कार्यवाही से बायकॉट करके चले गए। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हमें सदन में जनता के मुद्दे उठाने की अनुमति मिल नहीं रही। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से कहा कि पहले वित्त से संबंधी अनुदान की मांगों को पारित होने दीजिए। इस पर नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा सरकार अपना बिजनस पूरा करना चाहती है लेकिन जनता के मुद्दों का क्या होगा ? इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने सदन की कार्यवाही से बायकॉट करके जाने की घोषणा की। इसके बाद कांग्रेस विधायकों की गैर मौजूदगी में ही सदन की कार्यवाही चली।

संसदीय कार्य मंत्री बोले नेता प्रतिपक्ष को ​क्रेडिट नहीं मिले इसलिए जानबूझकर हंगामा किया

कांग्रेस के बायकॉट के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस में आपसी खींचतान है। खींचतान इस कदर हावी है कि क्रेडिट नेता प्रतिपक्ष को क्रेडिट नहीं मिल जाए। इसलिए जानबूझकर हंगामा किया गया। कल भी इन्होंने गलत धरना दिया गया। मीडिया के सामने गलत बयानी की गई। इन्होंने विधानसभा से भागने का काम किया है। सदन में प्रश्नकाल से लेकर किसी मुद्दे पर नहीं बोले। राजस्थान की जनता सब देख रही है।

ग्रुप में विधानसभा के गेट से आने की अनुमति न पहले थी न आगे होगी

कांग्रेस विधायकों को गुरुवार को विधानसभा के गेट पर रोके जाने और कांग्रेस के हंगामे पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा का गेट आज भी खुला है और कल भी खुला है। एमएलए फ्लेट्स कैंपस में रहने वालों के लिए गेट खुला रहता है। ग्रुप में विधानसभा के गेट से आने की अनुमति न पहले थी न आगे होगी।

विधायकों के लिए गेट कल भी खुला था लेकिन कल ग्रुप में विधायक आए तो बाहर के दो लोग आ गए थे। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पहचानकर बाहर निकाला। मार्शल ने मुझे जानकारी दी कि विधानसभा के गेट पर कल दो तीन लोग चढ़े। यह नियमों के हिसाब से अवांछनीय है, भविष्य में इस तरह की बातें नहीं हो, यह अपील करता हूं।

ये खबर भी पढे़:-

'What the F... Happening' कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भड़के दीपके, सरकार पर साधा निशाना

एक ही खेत पर 4 बार फसल बीमा क्लेम, 31 लाख की धोखाधड़ी, मंत्री बोले- FIR होगी

जिस शक्ल का उड़ाते थे मजाक, वही बना स्टार, चूरू के मोती ने पाई देशभर में पहचान

CJP ने शिक्षा मंत्री को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • वासुदेव देवनानी
  • कांग्रेस विधायक
  • मंत्री जोगाराम पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान