जोधपुर में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग पर प्रदर्शन, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के दुरुपयोग का आरोप

Ashish Bhardwaj | Feb 25, 2026, 20:56 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जोधपुर में सेंट्रल जेल में बंद सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के दुरुपयोग का आरोप लगाया और वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग की।

News In Short

  • राजस्थान के जोधपुर में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ।
  • प्रदर्शनकारियों ने एनएसए के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए वांगचुक की रिहाई की मांग की।
  • पुलिस ने सेंट्रल जेल के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका।
  • विभिन्न सामाजिक संगठनों ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के साथ धरना-प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर दबाव डालते हुए वांगचुक को जल्द रिहा करने की मांग की।

News In Detail

राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर बुधवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी सेंट्रल जेल की तरफ जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। सेंट्रल जेल की ओर जाने वाले रास्ते पर पहले से बैरिकेडिंग की गई थी। इसके आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।



विरोध प्रदर्शन और विचार गोष्ठी

सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर सोनम वांगचुक रिहाई मंच और महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व शिवकरण सैनी, इकबाल मौलानी, और अक्षय गहलोत ने किया। इन नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के दुरुपयोग का आरोप लगाया और वांगचुक की रिहाई की जोरदार मांग की। शिवकरण सैनी ने यह भी कहा कि वांगचुक पिछले 153 दिनों से जेल में बंद हैं और उन्हें गैर कानूनी तरीके से नजरबंद किया गया है।



पुलिस की तैयारियां और बैरिकेडिंग

सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। जेल के आसपास के रास्तों पर व्यापक बैरिकेडिंग की गई थी। इससे जिला कलक्टर कार्यालय, डिस्कॉम, और सीएमएचओ कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को परेशानी हुई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार अगर प्रदर्शन जेल के बाहर होना था तो अन्य सरकारी दफ्तरों के रास्ते क्यों बंद कर दिये गये।



प्रदर्शनकारियों के सवाल

विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रदर्शन को जेल के बाहर होना चाहिए था, फिर भी क्यों बाकी सरकारी कार्यालयों के रास्ते बंद किए गए? प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि वांगचुक को सरकार के दबाव में जेल में रखा गया है, और उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।



ये भी पढे़:-

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी-मेहंदी की रस्म, शादी में शामिल होने आए साउथ से कई सितारें



भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश



Weather Update: एमपी, सीजी और राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में बढ़ रही गर्मी



आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी



Tags:
  • राष्ट्रीय सुरक्षा कानून
  • सेंट्रल जेल
  • सामाजिक कार्यकर्ता
  • जोधपुर
  • सोनम वांगचुक