गंगा स्नान के लिए जा रहे यात्रियो की बस का एक्सीडेंट, राजस्थान के 3 लोगों की मौत

Ashish Bhardwaj | Jun 13, 2026, 19:15 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के भरतपुर से गंगा स्नान के लिए जा रहे 40 यात्रियों की बस का एक्सीडेंट हो गया। यह बस सोरोजी जा रही थी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भरतपुर के 40 यात्रियों की बस कासगंज में यूपी रोडवेज बस से टकराई।
  • हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बताया जा रहा है।
  • टक्कर में तीन बुजुर्ग श्रद्धालुओं गिर्राज सिंह, पीतम और राम धकेली की मौत हो गई।
  • सभी यात्री सोरोजी गंगा स्नान के लिए शुक्रवार रात भरतपुर से निकले थे।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, कुछ गंभीर रेफर हुए।



राजस्थान के भरतपुर से गंगा स्नान के लिए जा रहे एक ही के तीन लोगो की मौत हो गई। परिवार के 40 सदस्य शुक्रवार रात प्राइवेट बस से सोरोजी गंगा स्नान के लिए निकले थे। शनिवार सुबह 4 बजे उत्तर प्रदेश के कासगंज में बस यूपी रोडवेज की बस से टकरा गई। हादसे में गिर्राज सिंह (85), पीतम (65) और राम धकेली (80) की मौत हो गई। तीनों भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के निवासी थे। ड्राइवर को झपकी आने से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।



रात को निकले, सुबह हो गया हादसा

शुक्रवार रात 11 बजे भरतपुर के एक परिवार के 40 लोग प्राइवेट बस में सवार हुए। मंजिल थी सोरोजी, जहां गंगाजी में स्नान करना था। रात भर का सफर तय कर बस शनिवार सुबह कासगंज पहुंची। तभी सुबह करीब 4 बजे अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई। नियंत्रित बस सीधे सामने से आ रही यूपी रोडवेज की बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे सभी 40 लोग घायल हो गए।



मौके पर मच गई चीख-पुकार

टक्कर के बाद बस में कोहराम मच गया। घायल श्रद्धालु दर्द से कराह रहे थे। परिजन एक-दूसरे को ढूंढ रहे थे। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी को एक-एक कर बस से बाहर निकाला गया। पुलिस और एंबुलेंस को तुरंत सूचना दी गई। घायलों को कासगंज अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को भरतपुर रेफर किया गया।



तीन बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत

हादसे में तीन बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। फरसो निवासी गिर्राज सिंह (85), नगला कुर्वारिया बयाना निवासी पीतम (65) और नगला कुर्वारिया बयाना निवासी राम धकेली (80) की मौत हुई। तीनों की मौत की खबर सुन परिवार गहरे शौक में है। ईश्वर के दर्शन के लिए निकले बुजुर्ग घर नहीं लौट सके।



प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हाल

बस में सवार यात्री दीपक ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे परिवार के 40 लोग सोरोंजी के लिए निकले थे। दीपक के मुताबिक जैसे ही बस कासगंज पहुंची, ड्राइवर को नींद आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही यूपी रोडवेज की बस से टक्कर हो गई।



भरतपुर के परिजनों में पसरा मातम

तीनों मृतक भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के रहने वाले थे। खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जो परिवार भक्तिभाव से यात्रा पर निकला था, वह गहरे सदमे में है।



ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान कैडर के दो IPS अफसर केंद्र में DG स्तर पर प्रतिनियुक्ति सूची में



RPSC पोर्टल किया हैक, 3 अभ्यर्थियों के आवेदन लौटाए, मुकदमा हुआ दर्ज



बस तैयार होने से पहले एमपी में रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल



बैनर पर सीएम भजनलाल शर्मा की फोटो, नाम छपा मनोहर लाल खट्टर का



Tags:
  • राजस्थान
  • भरतपुर
  • श्रद्धालु
  • कासगंज
  • यूपी रोडवेज बस