RPSC पोर्टल किया हैक, 3 अभ्यर्थियों के आवेदन लौटाए, मुकदमा हुआ दर्ज
Ashish Bhardwaj | Jun 13, 2026, 17:45 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान लोक सेवा आयोग के खनिज भर्ती पोर्टल को हैक कर 3 अभ्यर्थियों के आवेदन हटाए गए। 29 दिसंबर 2025 को फर्जी यूजर ID बनाकर यह साजिश रची गई। साइबर पुलिस अजमेर ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
समझें क्या है पूरा मामला
- RPSC भर्ती पोर्टल में फर्जी यूजर बनाकर 3 अभ्यर्थियों के आवेदन वापस लिए गए।
- किसी अनधिकृत व्यक्ति ने सिस्टम में सेंध लगाकर डिजिटल फ्रॉड को अंजाम दिया।
- SMS मिलने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन रद्द होने का खुलासा हुआ।
- आयोग ने मामले में साइबर पुलिस अजमेर में FIR दर्ज कराई है।
- तीनों अभ्यर्थियों के आवेदन बहाल कर जांच शुरू कर दी गई है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग के भर्ती पोर्टल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया। सहायक खनिज अभियंता भर्ती-2024 में से 3 अभ्यर्थियों के आवेदन बिना उनकी जानकारी के वापस लौटा दिए गए। न आयोग ने ऐसा किया, न अभ्यर्थियों ने। जांच में सामने आया कि किसी फर्जी यूजर ID बनाकर पोर्टल का एक्सेस कर लिया। साइबर पुलिस थाना अजमेर में FIR (First Information Report) दर्ज हो चुकी है।
एसएमएस आया और खुला राज
1 जनवरी 2026 को उसने RPSC (Rajasthan Public Service Commission) को ई-मेल कर पूरी बात बताई। आयोग ने भी पुष्टि की कि उस दौरान आवेदन वापसी के लिए कोई लिंक या विंडो खुली ही नहीं थी। मामला संदिग्ध था।
साजिश की पूरी टाइमलाइन
जांच में सामने आया की इस अवैध कृत्य के लिए एसएसओ आईडी RRSINHA345, ईमेल RRSINHA345@GMAIL.COM का प्रयोग किया गया है। इस के लिए आईपी एड्रेस 117.214.118.76 को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया गया है।
RPSC ने तुरंत की कार्रवाई
इसके साथ ही साइबर पुलिस थाना अजमेर में शिकायत दर्ज कराई गई। आयोग सचिव ने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
तीनों अभ्यर्थियों के आवेदन बहाल
FAQ
- RPSC पोर्टल पर क्या हुआ था?
किसी अनाधिकृत व्यक्ति ने फर्जी यूजर ID बनाकर RPSC के भर्ती पोर्टल में सेंध लगाई। सहायक खनिज अभियंता भर्ती-2024 में 3 अभ्यर्थियों के आवेदन बिना उनकी जानकारी के वापस किए गए। मकसद किसी अन्य व्यक्ति को अनुचित फायदा दिलाना था। - RPSC पोर्टल हैक मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
साइबर पुलिस थाना अजमेर ने BNS 2023 की धारा 318(4) और IT Act की धारा 66, 66D, 43 व 43A के तहत FIR दर्ज की है। डिजिटल फॉरेंसिक जांच में IP एड्रेस और ई-मेल आईडी सामने आए हैं। जांच जारी है। - RPSC पोर्टल हैक मामले में अभ्यर्थियों का क्या होगा?
RPSC ने तीनों अभ्यर्थियों के आवेदन पुनः बहाल कर दिए हैं। वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल रह सकेंगे। आयोग ने भविष्य में ऐसी साजिशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ये खबर भी पढे़:-
बैनर पर सीएम भजनलाल शर्मा की फोटो, नाम छपा मनोहर लाल खट्टर का
विलासिता नहीं है व्यक्तिगत आज़ादी,जिसका आनंद सिर्फ शक्तिशाली उठाएं-हाईकोर्ट
दो फास्ट बॉलरों ने क्यों छोड़ा राजस्थान, अब क्या है उनका नया प्लान?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava