राजस्थान निकाय चुनाव: नॉमिनेशन के 24 घंटे बाद पूर्व पार्षद का निधन, इलेक्शन पर क्या असर होगा?
समझें क्या है पूरा मामला
- अजमेर के किशनगढ़ में निकाय चुनाव के बीच दुखी करने वाली खबर।
- नॉमिनेशन के 24 घंचे बाद ही पूर्व पार्षद रिखब चंद रील का निधन।
- हृदयाघात को पूर्व पार्षद की मौत का प्राथमिक कारण बताया जा रहा।
- वार्ड 37 के पूर्व पार्षद रिखब चंद की जनता के बीच गहरी पैठ थी।
- रिखब चंद ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था।
अजमेर के किशनगढ़ से पूर्व पार्षद रिखब चंद रील का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। उन्होंने एक दिन पहले ही नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। हृदयाघात को उनकी मौत का कारण बताया जा रहा। इस खबर से किशनगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि रिखब चंद किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड 37 से पार्षद रह चुके थे।
नामांकन के अगले दिन पूर्व पार्षद का निधन
रिखब चंद रील के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे किशनगढ़ क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। वो किशनगढ़ की स्थानीय राजनीति का एक चर्चित चेहरा थे। वार्ड 37 के पूर्व पार्षद के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल में कई जनहित के काम किए थे, जिसके चलते स्थानीय जनता के बीच उनकी गहरी पैठ थी।
निकाय चुनाव 2026 के लिए उन्होंने एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था। रील ने इस चुनाव के लिए भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद से ही वे अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए थे।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही रिखब चंद की हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रिखब चंद रील को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। जब तक उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता या डॉक्टरी सहायता मिलती, तब तक उनका निधन हो चुका था। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया है।
उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही वार्ड 37 सहित पूरे किशनगढ़ शहर का चुनावी माहौल गमगीन हो गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया। दिवंगत पूर्व पार्षद का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम पर किया जाएगा।
वार्ड चुनाव पर पूर्व पार्षद के निधन का क्या असर पड़ेगा
नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद प्रत्याशी के निधन से स्थानीय चुनाव आयोग और रिटर्निंग अधिकारी यानी RO के समक्ष भी विधिक स्थिति बन गई है। हालांकि नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया जारी है।
किसी प्रत्याशी के असमय चले जाने के बाद वार्ड 37 के चुनावी गणित और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
FAQ
- किशनगढ़ में नामांकन के अगले दिन पूर्व पार्षद रिखब चंद का निधन कैसे हुआ?
नामांकन भरने के अगले दिन सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया। - रिखब चंद रील किशनगढ़ के किस वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे?
वे किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से पूर्व पार्षद रह चुके थे। इसी वार्ड से उन्होंने निकाय चुनाव 2026 के लिए दोबारा नामांकन भरा था। - प्रत्याशी के निधन से निकाय चुनाव प्रक्रिया पर क्या असर पड़ेगा?
नामांकन के बाद प्रत्याशी के निधन से चुनाव आयोग और रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष विधिक स्थिति बनी है। नाम वापसी और नामांकन जांच की प्रक्रिया जारी है। आगे की कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत होगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान निकाय चुनाव: अलवर भाजपा में बगावत, दो मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा
जयपुर निकाय चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की सभी 150 वार्डों की सूची; जानें प्रत्याशी
नगर निगम चुनाव में 80% से ज्यादा पुराने चेहरे हटाए, 9 पार्षदों ने बदल ली अपनी पार्टी
राजस्थान निकाय चुनाव: 7 से 14 सितंबर के बीच ड्राय डे, जानें कब-कब बंद रहेंगी शराब दुकानें?