राजस्थान निकाय चुनाव: अलवर भाजपा में बगावत, दो मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा

Saurabh Mishra | Updated:
Share
अलवर भाजपा
अलवर भाजपा

अलवर नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में बगावत हुई। दो मंडल अध्यक्षों ने अपनी पूरी कार्यकारिणी समेत इस्तीफा दिया। OBC मोर्चा के जिला महामंत्री ने भी पार्टी छोड़ दी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अलवर भाजपा में बगावत, दो मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा।
  • निकाय चुनाव में टिकट न मिलने पर पूरी कार्यकारिणी ने छोड़ी पार्टी।
  • OBC मोर्चा महामंत्री ने भी अपने पद से दिया इस्तीफा।
  • 33 वार्डों को कवर करने वाले नेताओं ने भी छोड़ा साथ।
  • वरिष्ठ भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
राजस्थान के अलवर नगर निगम चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में बगावत शुरू हो गई। दो मंडल अध्यक्षों ने पूरी कार्यकारिणी समेत इस्तीफा दे दिया। ये 33 वार्ड को कवर करते हैं। एक वरिष्ठ नेता ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। ओबीसी मोर्चा महामंत्री ने भी पद छोड़ दिया।

अलवर में निगम चुनाव को लेकर भाजपा में बगावत

अलवर में भाजपा के जिन दो मंडल अध्यक्षों ने इस्तीफा दिया है, वो शहर के 65 में से 33 वार्ड को कवर करते। इनमें श्री विवेकानंद मंडल 17 और श्री केशव मंडल 16 वार्डों को कवर करता। इस संबंध में जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

पत्नी को टिकट न मिलने से नाराज मंडल अध्यक्ष

भाजपा के श्री विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ समेत उनकी पूरी कार्यकारिणी के 15 सदस्यों ने इस्तीफा दिया है। जितेंद्र राठौड़ का कहना है कि वार्ड 25 से उन्होंने अपनी पत्नी हुकम कंवर के लिए टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने रमाकांत यादव को टिकट दे दिया।

उनके मुताबिक वे अब तक दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ते आए हैं। उनका आरोप है कि यह वार्ड अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व होने के बावजूद ओबीसी उम्मीदवार को टिकट दे दिया गया।

मंडल अध्यक्ष ने टिकट वितरण को लेकर जताई नाराजगी

इसी तरह भाजपा श्री केशव मंडल के अध्यक्ष महेश निहलानी समेत उनकी कार्यकारिणी के 8 पदाधिकारियों ने भी जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। उनका कहना है कि पार्टी की नीतियों के मुताबिक टिकटों का वितरण नहीं किया गया।

उनके मुताबिक बैठकों में कहा गया था कि मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी से पूछकर ही टिकट वितरण होगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। देर रात तक इस्तीफा देने वालों को भाजपा के कई नेता मनाने में जुटे रहे।

सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नेता सुरेश मेहता की नाराजगी

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा के खास माने जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश मेहता ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि पार्टी को अनुभवी और पुराने नेताओं की जरूरत नहीं और उन्हें घर बैठना चाहिए ताकि स्वार्थी और चापलूस लोगों को जगह मिल सके।

उनकी यह पोस्ट नगर निगम चुनाव को लेकर बताई जा रही है। हालांकि उन्होंने पोस्ट में यह साफ नहीं लिखा कि उनकी नाराजगी किस बात को लेकर है।

अलवर जिला OBC मोर्चा महामंत्री का भी इस्तीफा

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विजेंद्र गुर्जर ने भी अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि लंबे समय से पार्टी के लिए निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है।

उन्होंने कहा कि संगठन की वर्तमान कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष है। उनके मुताबिक जब संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और विचारों की रक्षा संभव न हो, तब पदों पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

FAQ

  1. अलवर भाजपा में बगावत क्यों हुई?
    राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर टिकट वितरण से नाराज होकर दो मंडल अध्यक्षों ने अपनी पूरी कार्यकारिणी समेत इस्तीफा दिया। उनका आरोप है कि पार्टी की तय नीति के अनुसार टिकट नहीं बांटे गए।
  2. अलवर के कितने वार्ड इन इस्तीफों से प्रभावित हैं?
    श्री विवेकानंद और श्री केशव मंडल मिलाकर अलवर शहर के 65 में से 33 वार्ड को कवर करते। इनमें से एक मंडल 17 और दूसरा 16 वार्ड कवर करता। दोनों मंडलों के अध्यक्षों समेत कुल 23 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया।
  3. अलवर OBC मोर्चा महामंत्री ने इस्तीफे में क्या वजह बताई?
    विजेंद्र गुर्जर ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही और संगठन की मौजूदा कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष है। उन्होंने अपने पद के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया।
यह खबरें भी पढें...

बाड़मेर नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 प्रत्याशियों सूची, भाजपा मौन

जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने जारी की 145 वार्ड प्रत्याशियों की सूची, जानें कौन-कौन लिस्ट में

राजस्थान के 172 शिक्षकों पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप, 120 मामले जांच में अटके

परिवारवाद और रंजिश का मंच बना अलवर निगम चुनाव, जानिए किन दिग्गजों के दांव पर लगी साख

Tags:
  • राजस्थान
  • निकाय चुनाव
  • नगर निगम चुनाव
  • अलवर
  • अलवर नगर निगम
सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए

By Jageshwar Prasad

सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए
ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

By Neel Tiwari

ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

By Umeshwari Baghel

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!

By Harish Divekar

कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण