निकाय-पंचायत चुनाव पर बोले मंत्री खर्रा, फैसला अब राज्य निर्वाचन आयोग के हाथ में

Ashish Bhardwaj | May 25, 2026, 18:29 IST
Jhabar Singh Kharra Photograph: (The sootr)
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट की नई डेडलाइन तय होने के बाद अब यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी कहा है कि सरकार चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्री खर्रा ने कहा कि निर्वाचन आयोग जब चाहे, सरकार मदद के लिए उपलब्ध है।

News In Short

  • मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि निकाय-पंचायत चुनाव अब चुनाव आयोग का निर्णय होगा।
  • प्रदेश सरकार चुनाव के लिए पहले से तैयार, लेकिन OBC आरक्षण पर काम चल रहा है।
  • OBC आयोग के पास अभी ओबीसी आरक्षण के लिए पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं।
  • प्रशासन SIR और जनगणना में व्यस्त है, इसलिए चुनाव आयोग रिपोर्ट के बाद ही चुनाव कराएगा।
  • मंत्री ने जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर भी जोर दिया।

News In Detail

राजस्थान के स्वायत्त शासन मंत्री खर्रा ने सोमवार को सीकर के स्मृति वन में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव के लिए कहा कि अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद चुनाव कराने की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग की है। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले भी राज्य सरकार चुनाव के लिए तैयार थी और आज भी पूरी तैयारी है।



OBC आरक्षण और कानूनी स्थिति

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती है कि OBC को उचित आरक्षण मिले। पिछली कांग्रेस सरकार में OBC की गणना नहीं हुई थी। इसलिए नई सरकार बनने के बाद OBC आयोग का गठन किया गया। फिलहाल आयोग के पास आरक्षण के लिए पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं।



हाईकोर्ट आदेश का आदेश

झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार हाई कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रही है। फिलहाल सरकार दोबारा कोर्ट में जाने की तैयारी नहीं कर रही। निकाय-पंचायती राज में पुनर्गठन, सीमांकन और सीमा विस्तार के काम के सभी कानूनी बाधाएं खत्म हो चुकी हैं।



प्रशासन की व्यस्तता

मंत्री ने कहा कि प्रशासन पहले SIR और अब जनगणना में व्यस्त है। चुनाव आयोग जब भी प्रदेश सरकार से सहयोग मांगेगा, सरकार पूरी तरह उपलब्ध रहेगी। बिना राज्य ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के चुनाव करवाना उचित नहीं है।



जल संरक्षण और पर्यावरण पर संदेश

राज्यमंत्री ने 53 डिग्री से अधिक तापमान की चेतावनी दी और कहा कि पेड़ों की संख्या बढ़ाने और संरक्षण करने से ही पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। अगली पीढ़ी के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा बेहद जरूरी है।



FAQs

निकाय-पंचायत चुनाव अब कब होंगे?



चुनाव अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग के निर्णय पर निर्भर हैं। सरकार पहले से चुनाव के लिए तैयार है, लेकिन OBC आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही चुनाव कराना सही माना जाएगा।



OBC आरक्षण की स्थिति क्या है?



OBC आयोग के पास अभी पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में OBC गणना नहीं हुई थी। नई सरकार ने आयोग का गठन किया और उसके आंकड़ों के आधार पर उचित आरक्षण दिया जाएगा।



सरकार पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए क्या कदम उठा रही है?



राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पेड़ लगाने, संरक्षण और जल संरक्षण अभियान के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाएगा। इसका उद्देश्य अगली पीढ़ी के लिए हरा-भरा राजस्थान सुनिश्चित करना है।



ये भी पढे़:-

ACB की बड़ी कार्रवाई, SI 20 हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार



​क्यों भड़की है पानी पर जंग? पांचना बांध को लेकर कमांड और डूब वाले गांव आमने-सामने, जानिए पूरी कहानी



विधवा को 9 साल 4 महीने दर‑दर भटकाया, अब उपभोक्ता आयोग ने LIC पर लगाया जुर्माना



पचपदरा में बसेगा एक नया शहर, स्मार्ट सिटी जैसी होगी सुविधा, बड़े-बड़े शहरों का देगा टक्कर





Tags:
  • कांग्रेस सरकार
  • झाबर सिंह खर्रा
  • राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव
  • राज्य ओबीसी आयोग