राहुल गांधी से मिला NEET-स्टूडेंट का परिवार, मुलाकात में हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद
News In Short
- सीकर के नीट छात्र प्रदीप के परिवार ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की।
- प्रदीप ने नीट परीक्षा रद्द होने के बाद 15 मई 2026 को सुसाइड किया था।
- राहुल से मुलाकात के समय परिवार के साथ सीकर का हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद था।
- NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले, मुझे हिस्ट्रीशीटर के बारे में कुछ नही बताया।
News In Detail
राजस्थान में सीकर में नीट परीक्षा रद्द होने के बाद सुसाइड करने वाले प्रदीप माहिच के परिवार ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। बुधवार शाम को हुई इस मुलाकात में परिवार के साथ सीकर का एक हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद था।
राहुल ने परिवार को सांत्वना दी
झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी निवासी प्रदीप माहिच ने नीट परीक्षा रद्द होने पर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पिछले दिनों परिवार से मिलने गए थे। तब उन्होंने राहुल गांधी से फोन पर बात करवाई थी।
इसके बाद 26 मई को देर रात प्रदीप के पिता के पास कॉल आया और कहा था कि राहुल गांधी ने उन्हें मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है। इस पर प्रदीप के पिता राजेश, बहन बबीता, चचेरा भाई विजेंद्र माहिच, श्रवण कांटीवाल और हिस्ट्रीशीटर राजेश कुमार जोया दिल्ली पहुंचे।
राहुल गांधी ने प्रदीप की बहन बबीता के सिर पर हाथ रखकर कहा कि ये मेरी भी बहन है। प्रदीप के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
परिवार के साथ हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी
परिवार के साथ मौजूद हिस्ट्रीशीटर राजेश कुमार जोया की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। राजेश जोया पर 2004 से 2024 तक कुल 14 मामले दर्ज हैं।
इनमें हत्या, मारपीट और राजकार्य में बाधा जैसे केस शामिल हैं। उनका नाम गैंगस्टर रोहित गोदारा से भी जुड़ा हुआ है। राजेश जोया खुद को भीम सेना का राष्ट्रीय सचिव और अंबेडकर वेल्फेयर सोसायटी की यूथ विंग का उपाध्यक्ष बताता है।
NSUI अध्यक्ष ने दी यह सफाई
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि उन्हें हिस्ट्रीशीटर की उपस्थति के बार में कोई भी जानकारी नहीं है। उन्हें परिवार ने अपने साथ आए लोगों को रिश्तेदार बताया था। उनका उद्देश्य पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और अन्याय का सामना कर रहे लोगों को इंसाफ दिलवाना है।
छात्र ने किया था सुसाइड
प्रदीप माहिच झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी इलाके का रहने वाला था। उसने नीट पेपर लीक के बाद 15 मई 2026 को सुसाइड कर लिया था।
परिवार के अनुसार यह प्रदीप का तीसरा अटेम्प्ट था। इस बार उसके 650 प्लस नंबर बन रहे थे, लेकिन परीक्षा रद्द होने के कारण वह मानसिक रूप से आहत हुआ।
परिवार ने प्रदीप के सुसाइड के बाद सीकर के एसके हॉस्पिटल में करीब 26 घंटे से अधिक धरना भी दिया। इस घटना ने छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठनों में चिंता और आक्रोश पैदा किया।
FAQ
- प्रदीप माहिच ने सुसाइड क्यों किया?
परिवार के अनुसार प्रदीप का यह तीसरा अटेम्प्ट था। इस बार उसके 650 प्लस नंबर बन रहे थे, लेकिन परीक्षा रद्द होने से मानसिक आघात के कारण उसने सुसाइड किया। - हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया कौन है?
परिवार के साथ सीकर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया मौजूद था। NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि परिवार ने उन्हें रिश्तेदार बताया था। राजेश पर हत्या, मारपीट और अन्य 14 मामले दर्ज हैं।
ये खबर भी पढे़:-
NEET पेपर लीक पर सुसाइड करने वाले छात्र को NSUI की मदद, परिवार को दिए 11 लाख रुपए
बिजनेसमैन से हनीट्रैप के जरिए 90 लाख की ठगी, एआई और डीपफेक से ब्लैकमेलिंग
अवैध पटाखों के सील कारखाने में क्यों लग रही बार-बार आग, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी
चलती कार में लगी भीषण आग, कांग्रेस नेता सहित 4 लोग जिन्दा जले